पांचवीं पास को दी विदाई, नये छात्रों का किया स्वागत
बीडीओ दृष्टि पाठक ने करौंदा प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को नियमित स्कूल भेजने की अपील की। विदाई और स्वागत समारोह में नए नामांकित बच्चों को सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापक राम आशीष ने शिक्षकों और अभिभावकों का सम्मान किया। बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें नए कपड़े भी वितरित किए गए।

बीडीओ ने बच्चों को पढ़ने के लिए नियमित स्कूल भेजने को कहा अतिथियों व शिक्षकों को एचएम ने किया सम्मानित, बच्चों को प्रोत्साहित (युवा पेज) रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के करौंदा प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को वर्ग 5 के बच्चों की विदाई और नवनामांकित बच्चों का स्वागत समारोह तथा तिथि भोज का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि बीडीओ दृष्टि पाठक थे। प्रधानाध्यापक राम अशीष द्वारा बीडीओ को सम्मानित किया गया। बीडियो ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। अभिभावकों से उनके बच्चों की शिक्षा को लेकर कई सुझाव दिए और कहा कि बच्चों को पढ़ने के लिए नियमित विद्यालय भेजे। प्रधानाध्यापक शिक्षक राम आशीष सिंह ने लेखापाल हिमांशु शेखर पांडेय, नौहट्टा हाई स्कूल शिक्षक रामकवल सिंह एवं सभी विभागीय कर्मियों व शिक्षक को माल्यार्पण कर मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया।
आयोजन के दौरान बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रधान शिक्षक द्वारा नए नामांकित बच्चों को अपनी तरफ से पोशाक का वितरण पदाधिकारी और कर्मियों के माध्यम से कराया गया। इस दौरान विद्यालय में पदाधिकारी, अभिभावक,शिक्षक, शिक्षिका और बच्चे उपस्थित थे। (रामपुर से कमलेश द्विवेदी)
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


