ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भभुआउकसावे में युवक ने बैंजो मास्टर को मारी गोली

उकसावे में युवक ने बैंजो मास्टर को मारी गोली

बैंजो मास्टर की हत्या मामले में दिलीप ने पुलिस को दिए अपने बयान में यह भी कहा है कि बदमाश चंदन ने लड़की पक्ष व लड़का पक्ष के भाई के उकसावे में आकर गोली चलाई थी। थिएटर कंपनी के लोग शव को लेकर बारात स्थल...

उकसावे में युवक ने बैंजो मास्टर को मारी गोली
भभुआ | हिन्दुस्तान प्रतिनिधिTue, 05 Mar 2019 03:17 PM
ऐप पर पढ़ें

बैंजो मास्टर की हत्या मामले में दिलीप ने पुलिस को दिए अपने बयान में यह भी कहा है कि बदमाश चंदन ने लड़की पक्ष व लड़का पक्ष के भाई के उकसावे में आकर गोली चलाई थी। थिएटर कंपनी के लोग शव को लेकर बारात स्थल पर पहुंचे और हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्या मामले की एफआईआर दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। आकाशी के धीरेंद्र की मौत के बाद उसके परिजनों को सोमवार को बीडीओ शशिकांत शर्मा ने पारिवारिक लाभ योजना से 20 हजार रुपये का चेक दिया।

नालवादक के बयान पर हुई एफआईआर 
मामले में सब-इंस्पेक्टर मन्नू प्रसाद ने मां दुर्गा थिएटर कंपनी आकाशी के नालवादक दिलीप राम का बयान दर्ज किया। उसने अपने बयान में कहा है कि रविवार की रात लगभग 11 बजे स्टेज पर आठ महिलाएं ग्रुप डांस कर रही थीं। उसी समय वार्ड छह का चंदन अपने दो-तीन मित्रों के साथ आया और उसने धीरेंद्र से नागिन की धुन बजाने को कहा। धीरेंद्र ने उससे कहा कि ग्रुप डांस खत्म हो जाने दीजिए, फिर नागिन की धुन बजा देंगे। इससे चंदन गुस्सा गया और पिस्टल निकालकर एक गोली हवा में व दूसरी जमीन में मारी और तीसरी बैंजो मास्टर के सीने पर चला दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

स्टेटस सिंबल बनता जा रहा हथियारों का प्रदर्शन 
शादी-विवाह में हथियारों का प्रदर्शन स्टेटस सिंबल बनता जा रहा है। आलम यह है कि लाइसेंसी शस्त्रों की कौन कहे, अवैध शस्त्रों का भी खुलेआम प्रदर्शन हो रहा है। इससे जानें भी जा रही हैं। शादी-विवाह में लाइसेंसी शस्त्रों के प्रदर्शन पर रोक लगाने को लेकर सख्त हिदायतें दी गई है। बावजूद हथियारों के शौकीन का दुस्साहस देखिए अवैध शस्त्र को बारात में ले जाकर बेखौफ फायरिंग कर रहे हैं, जो हंसते-खेलते घरों के लिए मातम बन जा रही है। किसी का सुहाग उजड़ रहा है, तो किसी मां की गोद सुनी हो रही है। बावजूद शादी-विवाहों में शस्त्रों के प्रदर्शन पर पूर्णत: अंकुश नहीं लग पा रहा है। 

शहर के वार्ड छह में हर्ष फायरिंग में आकाशी के धीरेंद्र की जान चली गई। बिना किसी कसूर के उसकी जान ले ली गई। बताया गया है कि रोहतास जिले के करगहर थाना क्षेत्र के बड़हरी निवासी जीतनारायण सिंह के बेटे राज कुमार की बारात भभुआ शहर के वार्ड पांच स्थित वशिष्ठ सिंह के घर आई थी। वशिष्ठ की बेटी खुशबू की शादी राज कुमार से तय थी। इसी बारात में आकाशी गांव की मां दुर्गा कंपनी थिएटर कंपनी के महिला-पुरुष कलाकार गीत व नृत्य पेश करने आए थे। सब-इंस्पेक्टर मन्नू प्रसाद ने मां दुर्गा थिएटर कंपनी आकाशी के नालवादक दिलीप राम के बयान पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की । 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें