Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsAyushman Card Initiative 2631 Anganwadi Workers and 1482 ASHA Workers Benefitted in Kaimur District
आयुष्मान कार्ड बनवाने में आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ता पिछड़ी

आयुष्मान कार्ड बनवाने में आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ता पिछड़ी

संक्षेप:

पेज तीन की लीड खब रपेज तीन की लीड खबर आयुष्मान कार्ड बनवाने में आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ता पिछड़ी जिले की 2631 आगंनबाड़ी

Fri, 12 Sep 2025 09:10 PMNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share Share
Follow Us on

पेज तीन की लीड खबर आयुष्मान कार्ड बनवाने में आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ता पिछड़ी जिले की 2631 आगंनबाड़ी सेविका व 1482आशा का बना आयुष्मान कार्ड आयुष्मान कार्ड से इनके परिजनो को पांच लाख रुपए का मुफ्त होगा सलाना इलाज कैमूर जिले के 13और देश के चयनित अस्पतालों में इलाज कराने की हैं सुविधा ग्राफिक्स 754926लोगो का बना अब तक आयुष्मान कार्ड 1253221लोगो का आयुष्मान कार्ड बनाने का हैं लक्ष्य भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के विभिन्न प्रखण्डो में आयुष्मान कार्ड बनवाने में आंगनबाड़ी सेविका ,सहायिका व आशा कार्यकर्ता पिछड़ी है। कैमूर जिले के विभिन्न प्रखण्डो की 2631 आगंनबाड़ी सेविका,सहायिका व 1482आशा कार्यकताओं का आयुष्मान कार्ड बनाया गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जबकि जिले में 1750आगंनबाड़ी सेविका ,1750सहायिका व 1526आशा कार्यकर्ता पदस्थापित है। आयुष्मान कार्ड से आगंनबाड़ी सेविका,सहायिका व आशा कार्यकताओ सहित उनके परिजनो को पांच लाख रुपए तक का सलाना मुफ्त इलाज स्वास्थ्य विभाग द्वारा कराया जाएगा। कैमूर जिले के 13अस्पतालो और देश के चयनित अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड धारियो का इलाज कराने की सुविधा है। आयुष्मान भारत योजना के जिला कार्यक्रम समन्यवक मनीष देव ने बताया कि जिले के विभिन्न प्रखण्डो में जिले के दस सरकारी व दो प्राइवेट जिसमें रीना देवी मेमोरियल व गांधी कुष्ट निवारण संस्थान में आयुष्मान कार्ड घारको का इलाज किया जाता है। बताया गया है कि कैमूर जिले के विभिन्न प्रखण्डो में 754926लोगो का अब तक आयुष्मान कार्ड बनाया गया है। जबकि जिले के विभिन्न प्रखण्डो में आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य 1253221 है। जिले के विभिन्न प्रखण्डो में 60.74प्रतिशत अब तक लोगो का आयुष्मान कार्ड बनाया गया है। जिले के 672कॉमन सर्विस सेंटर,ग्यारह सरकारी अस्पताल के ओपीडी काउंटर व 1526आशा कार्यकर्ताओ द्वारा 754926लोगो का आयुष्मान कार्ड बनाया गया है। जिले के विभिन्न प्रखण्डो में 70वर्ष के उपर वाले बुर्जुगो का आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य चल रहा है। कैमूर जिले के विभिन्न प्रखण्डो में 1526आशा कार्यकर्ताओ द्वारा डोर टु डोर पहुंचकर लोगो का आयुष्यमान कार्ड बनाने का काम किया जा रहा है। जिले के 3079मरीजो के इलाज पर 95करोड़ रुपया इलाज पर हुआ खर्च भभुआ। जिले के विभिन्न प्रखण्डो में आयुष्मान कार्ड से कैमूर के 3079मरीजो के निशुल्क इलाज पर 95करोड़ रुपया खर्च किया गया। आयुष्मान कार्ड से मरीजो का कैमूर सहित देश के विभिन्न बडे़ व छोटे अस्पतालो में निशुल्क इलाज कराया गया। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना सह मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड से 3079गम्भीर मरीजो का देश के विभिन्न राज्यो के बडे़ अस्पतालो में इलाज कराया गया। गम्भीर मरीजो में आर्थोपेडिकल,कैंसर, किडनी ट्रांसप्लांट व जेनरल सर्जरी सहित अन्य मरीजो का देश के बडे़ अस्पतालो में इलाज कराया गया। विशेष अभियान में 2105आदिवासियो का बनाया गया आयुष्मान कार्ड भभुआ। कैमूर जिले के विभिन्न प्रखण्डो में अनुसुचित जन जाति गौरव वर्ष 2025के तहत विशेष अभियान चलाकर कैमूर के 62आदिवासी टोलो में स्वास्थ्य कर्मियो द्वारा अब तक 2105आदिवासियो का आयुष्मान कार्ड बनाया गया है। आदिवासियो का आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य कराया गया। आयुष्मान भारत योजना के जिला कार्यक्रम समन्यवक मनीष देव ने बताया कि अनुसुचित जन जाति टोलो में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए स्वास्थ्य कर्मियो के टीम का गठन किया गया था। हि.प्र. देश के बड़े अस्पतालो में मरीजो का हो रहा मुफ्त इलाज भभुआ। आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्डधारको का पांच लाख रुपए तक जिले व देश के छोटे व बड़े अस्पतालो में मुफ्त इलाज किया जाता है। आयुष्मान भारत के जिला कार्यक्रम समन्यवक मनीष देव ने बताया कि विशेष अभियान के तहत 70साल से उपर वाले सभी लोगो का आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। जिले के सभी सरकारी अस्पताल,सुची में शामिल प्राइवेट अस्पताल व गांव स्तर पर स्थापित कॉमन सर्विस सेंटर में डाटा ऑपरेटर द्वारा आमजनो का आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य किया जा रहा है। हि.प्र. कोट कैमूर जिले के विभिन्न प्रखण्डो की 2631आगंनबाड़ी सेविका व 1482आशा कार्यकर्ताओ का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। जबकि जिले के 62आदिवासी टोलो में भी 2105आदिवासियो का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। वही कैमूर जिले के विभिन्न प्रखण्डो में अब तक 754926लोगो का आयुष्मान कार्ड बनाया जा चुका है। डा.चण्डेश्वरी रजक,सीएस,कैमूर फोटो परिचय 12-भभुआ-03-जिले के रामगढ़ प्रखण्ड में सीएस की उपस्थिति में स्वास्थ्य कर्मिर्यो द्वारा आशा कार्यकताओ का बनाया जा रहा आयुष्मान कार्ड