
रुईया पंचायत के मुखिया पर बदमाशो ने जानलेवा हमला कर किया घायल
भभुआ में रुईया पंचायत के मुखिया राजेश्वर गुप्ता पर बदमाशों ने जानलेवा हमला किया। यह घटना उदासी देवी हाई स्कूल के पास हुई, जहां दो बदमाशों ने उन पर गोली चलाई और फिर मारपीट की। मुखिया को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
पेज तीन की खबर रुईया पंचायत के मुखिया पर बदमाशो ने जानलेवा हमला कर किया घायल शहर के उदासी देवी हाई स्कूल के पास अखलासपुर मोड़ के पास हुई घटना घायल मुखिया का सदर अस्पताल के इमरजेंसी में कराया जा रहा इलाज भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के उदासी देवी हाई स्कूल के पास अखलासपुर मोड़ के पास हथियार के बल पर बदमाशो ने रूइया पंचायत के मुखिया राजेश्वर गुप्ता पर जानलेवा हमला कर बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया। घायल मुखिया का सदर अस्पताल में इलाज कराया जा रहा हैं। घटना रविवार की शाम लगभग 3: 30 बजे की बताई जाती है।
घटना के बारे में बताया जाता हैं कि भभुआ थाना क्षेत्र के रूइया गांव निवासी रामअवध साह के 35 वर्षीय पुत्र सह मुखिया राजेश्वर कुमार गुप्ता बाइक से भभुआ शहर से बाजार कर गणतंत्र दिवस समारोह के लिए गांव जा रहे थे। घायल मुखिया ने बताया कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को लेकर भभुआ बाजार से सामान की खरीदारी कर अपने घर के लिए जा रहे थे। तभी उदासी देवी हाई स्कूल के पास अखलासपुर मोड़के पास एक बाइक पर सवार दो लोग आए और उनके बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। जैसे ही सड़क पर गिरे उनपर गोली चलाई, लेकिन गोली चिटक गई। उसके बाद कट्टा के बट से मारपीट कर उनको लहुलुहान कर दिया गया। मुखिया के बाइक पर साथी उनके गांव के बड़क अंसारी भी साथ में थे, उन्होंने कहा कि काफी बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन बदमाश युवक रोहित पाण्डेय व अन्य मुखिया के साथ मारपीट करते रहे। नगर थाना पुलिस को घटना की सूचना दी गई, तब तक आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। वहां से दोनों बदमाश बाइक से अपराधी भाग निकले। घायल मुखिया को चिकित्सक द्वारा भर्ती कर सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल मुिखया को जदयू के िजला उपाध्यक्ष अजय िसंह व उनके भाई द्वारा सदर अपताल लाया गया। घायल मुखिया द्वारा घटना के बाद नगर थाना में आवेदन देकर सिलड़ी गांव के बदमाश युवक रोहित पाण्डेय सहित दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी जा रही है। इस बावत पुूछे जाने पर नगर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा मामले की जांच की दोनो बदमाशो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही हैं। फोटो परिचय 25-भभुआ-16-सदर अस्पताल के इमरजेंसी में घायल मुखिया को भर्ती कर स्वास्थ्य कर्मियो द्वारा किया जा रहा इलाज

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




