
हत्या के प्रयास में तीन व एसीएसटी में सात आरोपी को भेजा जेल
पेज तीन की खबर पेज तीन की खबर हत्या के प्रयास में तीन व एसीएसटी में सात आरोपी को भेजा जेल रामपुर, एक संवाददाता। स्थानीय
पेज तीन की खबर हत्या के प्रयास में तीन व एसीएसटी में सात आरोपी को भेजा जेल रामपुर, एक संवाददाता। स्थानीय करमचट थाना क्षेत्र के लेवाबाध में हत्या के प्रयास के मामले में तीन को जेल भेजा गया। तीनों आरोपी लेवाबाध गांव के बबुआ राम, उपेन्द्र राम व अर्जुन राम बताया जाता है। वहीं एसीएसटी मुकदमा के मामले में 7 अभियुक्त को जेल भेजा गया है। आरोपी रितेश चौधरी,गुड्ड चौधरी, महेंद्र चौधरी, सुरज कुमार, कुदरा थाना क्षेत्र फकराबाद गांव के है। वहीं अंजन कुमार,व राजेश्वर चौधरी करमचट थाना क्षेत्र बाराडिह गांव के बताया जाता है। इस बात कि जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि सभी आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

न्यायालय के आदेश पर सभी आरोपी को जेल भेजा गया है। चार पंचायत के बिजली उपभोक्ताओं ने सीएम की सुनी बात रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के चार पंचायत के बिजली उपभोक्ताओं ने मंगलवार को पटना से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संवाद कार्यक्रम को सुना। जिसमें बेलांव पंचायत के बेलांव पैक्स गोदाम, अमांव पंचायत के अमाव हाई स्कूल, सबार पंचायत के सबार मां दुर्गा मंदिर के प्रांगण और कुडारी पंचायत के कुडारी गांव के उप स्वास्थ्य केंद्र के पास इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मियों द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 125 यूनिट बिजली फ्री देने की योजना का सीधा पटना से वीसी के माध्यम से प्रसारण दिखाया गया। सबार गांव के मां दुर्गा मंदिर के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में रामपुर बिजली विभाग के जेई परमेश्वर कुमार, रामपुर प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी तेजस्विनी आनंद, बिजली विभाग के कर्मियों और लोगों ने भाग लिया। जहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पटना से लाइव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 125 यूनिट तक फ्री बिजली देने के योजना का सीधा प्रसारण उपभोक्ताओं को दिखाया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीसी के दौरान कई जिलों के विद्युत उपभोक्ताओं के साथ सीधा संवाद भी किया। इस मामले में रामपुर बिजली विभाग के जेई परमेश्वर कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का उपभोक्ताओं के साथ संवाद कार्यक्त्रम में लोगों ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री की 125 यूनिट फ्री बिजली देने की योजना के बारे में लोगों को जागरूक किया गया है। उन्हें एक महीने में 125 यूनिट तक बिजली उपयोग दिया जाता है तो एक रुपए भी बिजली बिजली बिल का पैसा नहीं देना होगा। सबार और शिवपुर के पास दुर्गावती नदी पर बनेगा पुल रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के पुर्वी भाग में अवस्थित सबार और शिवपुर गांव के दुर्गावती नदी पर पुल बनवाया जाएगा। इसके लिए पुल विभाग द्वारा स्वीकृति मिल गया है। इस बात कि जानकारी देते हुए विधायक भरत विन्द ने बताया कि पुल बनवाने के लिए संवेदक द्वारा जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा। क्योंकि टेंडर के माध्यम से विभाग द्वारा पुल बनवाने के लिए किसी संवेदक को दे दिया गया है। एक पुल बनवाने पर 11करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। इस दोनों जगहों पर पुल बन जाने से एक दर्जन से अधिक गांव के लोगों को रोहतास जिला के चेनारी,तेलारी, सासाराम आदि जगहों पर आने जाने में सुविधा होगी। बारिश से सोनाव में पक्का मकान में आई दरार रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में बारिश से सुनाव गांव में एक पक्का मकान में दरार आ गई है। जो कभी भी गिर सकता है। इस स्थिति में अनहोनी हो सकता है। इससे बचने के लिए घर के सभी परिजन दुसरे के घर में 15 दिन से रह रहे हैं। पिडित मजदूर तेजू सिंह ने बताया कि मजदूरी कर दो पक्का व एक कच्चा घर बनाया था। क्षेत्र में हुई झमाझम बारिश से घर में दरार आ गया है। जो कभी भी गिर सकता है। ऐसे में घर के सभी सदस्य अनहोनी के डर से गांव के ही दुसरे के घर में 15 दिन से रह रहे हैं। जब की इस समस्या को लेकर मुखिया से मिला पर इस पर किसी का ध्यान नहीं है। नकली उर्वरक की बिक्री से किसान परेशान भगवानपुर। स्थानीय बाजार में नकली उर्वरक के बिक्री से किसान परेशान हो रहे हैं। किसानों ने बताया कि इफको खाद के दाम अलग अलग दुकानों पर बताया जा रहा है। जिससे नकली उर्वरक होने की संदेह पैदा हो रहा है। कृषि विभाग के पदाधिकारियों से नकली उर्वरक की बिक्री पर रोक लगाने की किसानों ने मांग की है। ए.स. मतदाता सूची का प्रारुप नही हुआ प्रकाशित भगवानपुर। प्रखंड के मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशित होने के बाद बीएलओ के बाद अब सुर बदल गए हैं। एक बीएलओ से जब यह पूछा गया कि मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित होने के बाद अब कैंप का आयोजन कहां हो रहा है। तो उन्होंने बताया कि क्या किसी का नाम कटा है क्या। पहले केवल फॉर्म जमा कराया गया था। लेकिन अब अन्य दस्तावेज भी जमा कराया जाएगा। ए.स.

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


