नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपित ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

Apr 10, 2026 08:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share

भभुआ में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोपित ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। आरोपित, जो पीडीएस डीलर है, पर 9 साल की बच्ची को पैसे और मोबाइल दिखाकर दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस ने मामले की एफआईआर दर्ज की और आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपित ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

फरार चल रहे आरोपित की तलाश में थाने की पुलिस दे रही थी दबिश आरोपित पीडीएस डीलर है और दूध का भी कारोबार करता है (पेज तीन) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोपित ने न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण किया। न्यायालय द्वारा उसे पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उसपर भभुआ थाना क्षेत्र के एक गांव की 9 वर्षीया बच्चों को पैसे की लालच देकर दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश बनाए हुई थी, पर वह पुलिस पकड़ से बाहर था। मामले में पीड़िता के परिजनों ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

आरोपित पीडीएस डीलर है और वह दूध का भी कारोबार करता है। बच्ची उसकी दुकान पर चार दिनों पहले दूध लेने गई थी। इसी दौरान वह बच्ची को पैसे और मोबाइल दिखाकर अंदर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की मां उसकी तलाश करते जब डीलर की दुकान पर पहुंची तो अंदर से बच्ची के रोने की आवाज सुन शोर मचाया। बच्ची ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की। शादी की नीयत से अपहृत लड़की हरियाणा से बरामद भभुआ। नगर थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी की नीयत से अपहृत लड़की को नगर थाने की पुलिस ने हरियाणा से बरामद कर आरोपित युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपित शशि कुमार चांद थाना क्षेत्र के छोटका अमांव का निवासी है। बरामद लड़की की मेडिकल जांच सदर अस्पताल में करायी गयी। आरोपित को पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। उक्त कार्रवाई नगर थाना के सब इंस्पेक्टर ब्यूटी कुमारी व नवीन कुमार ने की। हि.प्र. (भभुआ से उदय प्रकाश)

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।