
बसंतपुर-ओरगांव नहर पथ निर्माण का प्राक्कलन भेजा
संक्षेप: ग्रामीण कार्य विभाग से स्वीकृति मिलने के बाद बसंतपुर-ओरगांव सोन नहर पथ का निर्माण जल्द शुरू होगा। यह पथ बदहाल हो गया है, जिससे वाहनों की आवाजाही में कठिनाई हो रही है। निर्माण के बाद, आमजन और वाहनों का आवागमन सुगम होगा, और दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी।
ग्रामीण कार्य विभाग से स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण शुरू होगा बदहाल होने लगा है बसंतपुर-ओरगांव सोन उच्च स्तरीय नहर पथ (पेज चार) भगवानपुर, एक संवाददाता। प्रखंड की सोन उच्च स्तरीय नहर के बसंतपुर-ओरगांव नहर पथ के निर्माण की उम्मीद बढ़ गई है। ग्रामीण कार्य विभाग ने पथ निर्माण कराने के लिए प्राक्कलन बनाकर राज्य मुख्यालय में भेजा है। इसकी स्वीकृति मिलने और राशि आवंटित होने के बाद इसका निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। तब इस पथ पर वाहनों और आमजनों का आवागमन सुगम हो जाएगा और दुर्घटना की आशंका भी नहीं रहेगी। दूसरे मार्ग से गांवों में वाहन ले जाने की समस्या भी दूर हो जाएगी।

इसकी पुष्टि ग्रामीण कार्य विभाग के कनीय अभियंता भरत कुमार ने की है। यह नहर पथ बदहाल होने लगा है। करीब एक किलोमीटर की दूरी में यह सड़क काफी खराब हो गई है। इस पथ से गुजरनेवाले चारपहिया और दोपहिया वाहन चालकों को नहर पथ से वाहन लेकर आवाजाही में पलटने की आशंका बनी रहती हैई-रिक्शा और ऑटो चालक भगवानपुर-नौगढ़ सड़क के मझिआंव से होकर ओरगांव होते हुए गांव में आते-जाते हैं, जिससे तीन किमी. दूरी बढ़ जाती है। ग्रामीण विकास कुमार, नरसिंह शर्मा और मनीधर तिवारी ने बताया कि नहर पथ बदहाल होने से बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं को भगवानपुर बाजार, अस्पताल या बैंक में आने-जाने में परेशानी होती है। छात्रों को कॉलेज में पढ़ने जाने और मरीजों को भगवानपुर और भभुआ अस्पताल में इलाज कराने के लिए आवागमन में दिक्कत होती है। फोटो- 18 नवंबर भभुआ- 8 फोटो- भगवानपुर प्रखंड की सोन उच्च स्तरीय नहर के बदहाल बसंतपुर-ओरगांव नहर पथ।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




