मानवाधिकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बने रंजन

Newswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
Follow us on Google News
share

भभुआ। समग्र मानवाधिकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. बीयू अंसारी ने रंजन कुमार सिंह को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। संस्था असहाय वर्गों को कानूनी सहायता प्रदान करती है। जिले में तेज आंधी से गोदाम का छज्जा उड़ा और लोहरा गांव में ओलावृष्टि से भैंस की मौत हुई। शिवपुरा में ज्ञान यज्ञ की कलश यात्रा निकाली गई।

मानवाधिकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बने रंजन

भभुआ। समग्र मानवाधिकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. बीयू अंसारी ने शहर के वार्ड एक निवासी रंजन कुमार सिंह को एसोसिएशन का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। मनोनय पत्र में लिखा है कि रंजन के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संगठन को और अधिक बल एवं गतिशीलता प्रदान होगा। यह संस्था समाज के असहाय, पीड़ित, शोषित वर्गों को कानूनी सहायता, न्याय, सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए कार्य करती है।

तेज आंधी का प्रभाव

मींव पैक्स के गोदाम का छज्जा उड़ा भभुआ। जिले में दो दिन पूर्व आई तेज आंधी-पानी के दौरान सदर प्रखंड के मीव पैक्स के सपनौतिया गांव में स्थित गोदाम का छज्जा उड गया है। पैक्स अध्यक्ष प्रेम प्रकाश नारायण ने डीसीओ शशिकांत शशि व बीसीओ श्याम बिहारी को इसकी सूचना दी है। पैक्स अध्यक्ष ने बताया कि गोदाम का छज्जा उड़ जाने से समिति को काफी क्षति हुई है। क्षति का आंकलन समिति एवं विभागीय पदाधिकारियों द्वारा किया जाएगा।

लोहरा गांव में घटना

ठनका गिरने से लोहरा में भैंस मरी चैनपुर। थाना क्षेत्र के लोहरा गांव में शुक्रवार की देर शाम आंधी-पानी के साथ ओलावृष्टि हुई। इस दौरान ठनका गिरने से लोहरा गांव में बिंदु यादव की भैंस मर गई। हालांकि इस घटना की जानकारी पुलिस को नहीं है। खेत में भैंस चरने के लिए गई थी। इसी दौरान यह घटना हुई। इसके अलावा क्षेत्र में किसी तरह का कोई नुकसान होने की सूचना नहीं है।

ज्ञान यज्ञ की कलश यात्रा

ज्ञान यज्ञ की कलश यात्रा निकली भभुआ। प्रखंड के शिवपुरा गांव में होने वाले श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ को लेकर शनिवार को कलश यात्रा निकाली गयी। दतियांव पोखरा स्थित शिव मंदिर से सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु अपने सिर पर कलश लेकर शिवपुरा यज्ञस्थल पहुंचे। कलश यात्रा के साथ हाथी, धोड़ा, बाजा-गाजा थे। कलश यात्रा में रामाशंकर सिंह, कोमल सिंह, धाजा सिंह, रामअवतार यादव, कृष्णा पासवान आदि थे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

रंजन कुमार सिंह को किस संस्था का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है?
रंजन कुमार सिंह को समग्र मानवाधिकार एसोसिएशन का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।