
शहीद संजय सिंह महिला कॉलेज का मना वार्षिकोत्सव
भभुआ के शहीद संजय सिंह महिला महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव समारोह आयोजित हुआ। समारोह में शहीद डीएफओ संजय सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए और...
वार्षिक समारोह में शहीद संजय सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया याद अफसर ने शहीद डीएफओ को बताया ईमानदार, पढ़कर तरक्की करें छात्राएं (युवा पेज) भभुआ, एक प्रतिनिधि। शहर के शहीद संजय सिंह महिला महाविद्यालय का वार्षिकोत्सव समारोह व शहीद डीएफओ संजय सिंह का 58वां वर्षगांठ एक साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलित कर की गई। डीएफओ की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। छात्राओं ने स्वागत गीत सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। वन विभाग के संलग्न पदाधिकारी सोनू कुमार ने शहीद डीएफओ द्वारा विभाग में किए गए कार्यों की सराहना की और कहा कि ऐसे जांबाज अधिकारी के चले जाने का दु:ख है, लेकिन उनके किए गए कार्यों को सुनकर खुशी मिलती है।
कार्यक्रम को मोहनिया के दंत चिकित्सक डॉ. रमेश कुमार सिंह, राजर्षि शारिवाहन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह आदि ने संबोधित किया। महिला कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शिवकुमार पांडेय ने कॉलेज की स्थापना के उद्देश्यों व निरंतर प्रगति पर चर्चा की। वार्षिकोत्सव समारोह में पहुंचे अधिकारियों एवं समाजसेवियों ने छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की और उन्हें शिक्षा पर ध्यान देने की बात कहीं। प्राचार्य ने शहीद डीएफओ को ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी बताया। उन्होंने छात्राओं से पढ़कर तरक्की करने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजन सिंह व डॉ. पंकज कुमार ने किया। कॉलेज प्रशासन की ओर से आगत अतिथियों को सम्मानित किया गया। मौके पर डॉ. सलाहुद्दीन, डॉ. अंजु सिंह, डॉ. सुमन सिंह, डॉ. वंदना श्रीवास्तव, डॉ. पंकज कुमार सिंह, डॉ. पुष्पांजलि, डॉ. कविता पटेल, डॉ. उपेंद्र पांडेय, अमित कुमार, सतीश कुमार, सच्चिदानंद चौबे आदि थे। फोटो-13 सितंबर भभुआ- 14 कैप्शन- भभुआ शहर के शहीद संजय सिंह महिला कॉलेज में शनिवार को आयोजित कॉलेज के वार्षिकोत्सव समारोह में भाग लेते अतिथि व छात्राएं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




