क्रिकेट लीग में विजन यूथ ने भारतीय दीव को 3 विकेट से हराया

Jan 22, 2026 10:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share Share
Follow Us on

विजन यूथ क्रिकेट क्लब ने भारतीय दीव क्रिकेट क्लब को 3 विकेट से हराकर जीत दर्ज की। अंकित कुमार ने 34 गेंदों में 45 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता। भारतीय दीव ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 196 रन बनाये, लेकिन विजन यूथ ने 28.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

क्रिकेट लीग में विजन यूथ ने भारतीय दीव को 3 विकेट से हराया

अंकित की जुझारू पारी से विजन यूथ को मिली जीत, बने प्लेयर ऑफ द मैच महाराणा प्रताप कॉलेज के स्टेडियम में खेल के दौरान अंत तक जमे रहे दर्शक (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। मोहनियां के महाराणा प्रताप कॉलेज स्टेडियम में गुरुवार को आयोजित कैमूर जिला जुनियर क्रिकेट सुपर लीग के रोमांचक मुकाबले में विजन युथ क्रिकेट क्लब ने भारतीय दीव क्रिकेट क्लब को 3 विकेट से पराजित कर दिया। मुकाबले में दोनों टीमों ने दमदार प्रदर्शन किया, जिससे दर्शक अंत तक खेल देखने के लिए बैठे रहे। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय दीव क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 30 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 196 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया।

टीम की ओर से सूर्यदेव ने 41 गेंदों में 54 रन और देवेंद्र मौर्या ने 41 गेंदों में 52 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा रंजीत कुमार ने 46 रन का योगदान दिया, जबकि आदर्श ने 12 और अथर्व ने 11 रन बनाए। विजन यूथ की गेंदबाजी में सुधांशु रंजन ने 2 विकेट झटके, वहीं इकबाल अंकित और मनीष को 1-1 सफलता मिली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विजन युथ क्रिकेट क्लब की टीम ने 28.3 ओवर में 7 विकेट खोकर 198 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया। टीम की जीत में अंकित कुमार ने 34 गेंदों में 45 रन की जुझारू और मैच जिताऊ पारी खेली। मनीष ने 44 रन, संदीप ने 26, वसीम ने 23 और कृष राज ने 20 रन बनाकर जीत को आसान बनाया। भारतीय दीव की ओर से आदर्श और देवेंद्र ने 2-2 विकेट, जबकि हर्ष और अथर्व ने 1-1 विकेट लिए। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए अंकित कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें यह ट्रॉफी टूर्नामेंट कमेटी के सदस्य रविशंकर वर्मा ने प्रदान की। आयोजकों के अनुसार शनिवार को एमपी कॉलेज स्टेडियम, मोहनियां में विजन क्रिकेट क्लब का मुकाबला आरबीएस क्रिकेट क्लब से होगा, जिसे लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में उत्साह बना हुआ है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsAnkit s Stellar Performance Leads Vision Youth to Victory in Junior Cricket League
;;;