Bhabua News: अभाविप के स्थापना दिवस पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई
Bhabua News: भभुआ में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् का 78वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य सामान्य ज्ञान में रुचि बढ़ाना और प्रतिभा को निखारना था। परिषद् ने राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।

Bhabua News: अभाविप के स्थापना दिवस पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा, प्रतिभा निखारने का दिया संदेश बोले वक्ता, विद्यार्थी परिषद् केवल संगठन नहीं, राष्ट्र निर्माण का सशक्त विचार प्रवाह भभुआ, नगर संवाददाता।
प्रतियोगिता का आयोजन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की नगर इकाई भभुआ द्वारा गुरुवार को संगठन का 78वा स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान शहर के सरदार वल्लभभाई पटेल महाविद्यालय परिसर में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और अपनी बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अजीत कुमार राय तथा नगर अध्यक्ष डॉ. आशीष दुबे ने स्वामी विवेकानंद एवं मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर संयुक्त रूप से किया। इसके बाद प्रतियोगिता प्रारंभ हुई, जिसमें विभिन्न विषयों से जुड़े प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
विभाग संयोजक का वक्तव्य
विभाग संयोजक अभय शुभम ने कहा कि विद्यार्थी परिषद् केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्रवादी विचारधारा का सशक्त प्रवाह है। परिषद् का उद्देश्य विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करना तथा उनमें नेतृत्व क्षमता का विकास करना है।
नगर मंत्री का उद्घाटन
नगर मंत्री आनंद राज ने कहा कि विद्यार्थी परिषद् आज केवल परिसर की समस्याओं तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज की विभिन्न चुनौतियों के समाधान का भी सशक्त माध्यम बनकर उभरी है। उन्होंने कहा कि संगठन निरंतर विस्तार के साथ समाज और राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। कार्यक्रम में नगर सहमंत्री अभिषेक शर्मा, कॉलेज अध्यक्ष युवराज चौधरी, सत्यम तिवारी, रोहित कुमार सिंह, सर्वेश राय, समीर सिंह, अंकेश तिवारी, विक्रांत, आदित्य, ऋषि आदि थे। कैप्शन- भभुआ शहर के सरदार वल्लभभाई पटेल महाविद्यालय में अभाविप के स्थापना दिवस पर आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में भाग लेते छात्र-छात्राएं।


