Bhabua News: पर्वों को लेकर प्रशासन अलर्ट, खुले नालों को ढंकने का निर्देश

हिन्दुस्तान, भभुआ
Follow us on Google News
share

Bhabua News: दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ महापर्व को लेकर भभुआ नगर परिषद ने तैयारियां तेज कर दी हैं। एसडीओ अमित कुमार ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी तैयारियां समय सीमा में पूरी की जाएं और नाले निर्माण स्थल की खामियां दूर की जाएं।

पर्वों को लेकर प्रशासन अलर्ट, खुले नालों को ढंकने का निर्देश
पर्वों को लेकर प्रशासन अलर्ट, खुले नालों को ढंकने का निर्देश

Bhabua News: पर्वों को लेकर प्रशासन अलर्ट, खुले नालों को ढंकने का निर्देश दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ में श्रद्धालुओं की सुविधा को ले एसडीओ ने की समीक्षा नाला निर्माण स्थल की खामियां दूर करने का निर्देश, पूजा पंडालों के पास करें सफाई भभुआ, नगर संवाददाता।

तैयारियों का जायजा

दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ महापर्व को लेकर नगर परिषद भभुआ ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पर्वों के दौरान शहर में सुरक्षा, स्वच्छता, प्रकाश और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने को लेकर शुक्रवार को नगर परिषद के सभागार में समीक्षा बैठक हुई। अध्यक्षता एसडीओ अमित कुमार ने की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं और आमलोगों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए समय-सीमा में सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया।

निर्माण स्थलों पर सुरक्षा

एकता चौक से जगजीवन स्टेडियम तक चल रहे नाला निर्माण कार्य को लेकर एसडीओ ने विशेष सतर्कता बरतने को कहा। निर्माण स्थल पर खुले नाले, बाहर निकली सरिया और जमा मिट्टी से दुर्घटना की आशंका को देखते हुए 10 अक्टूबर तक सभी कमियां दूर करने का निर्देश दिया गया। शहीद अंतु राम स्मारक, सदर थाना के समीप समेत संवेदनशील स्थानों पर खुले नालों को ढंकने और संकेतक बोर्ड लगाने को कहा गया। पूजा पंडालों के आसपास नियमित सफाई के साथ जरूरत के अनुसार सीसीटीवी से निगरानी की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया।

मीट से संबंधित आदेश

मटन-चिकेन की दुकानें बंद रहेंगी नवरात्रि शुरू होने से ही मीट-मुर्गा की दुकानों को बंद रखने को कहा गया। शहर में बिजली के खुले तारों की जांच, पुराने चौक के समीप लोहे के खंभे को सुरक्षित करने और सड़कों के किनारे पेड़ों की टहनियों की छंटाई कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में पुराने झंडे-बैनर हटाने, भीड़ वाले इलाकों में बड़े वाहनों के प्रवेश पर नो-एंट्री लागू करने और सब्जी मंडी रोड से अतिक्रमण हटाने पर भी चर्चा हुई। पूरब बस स्टैंड में बसों को निर्धारित स्थान पर ही खड़ा कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में नगर परिषद के ईओ संजय उपाध्याय, नगर प्रबंधक सोनू सिंह, स्वच्छता पदाधिकारी प्रिंस कुमार, बुडको के सहायक अभियंता, वार्ड पार्षद व अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे। कैप्शन- भभुआ नगर परिषद के सभागार में शनिवार को पर्वों की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक करते एसडीओ अमित कुमार व अन्य。

सामान्य प्रश्न

✦दुर्गा पूजा और दीपावली की तैयारियों के लिए किसने समीक्षा बैठक की?−
एसडीओ अमित कुमार ने समीक्षा बैठक की।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsभभुआBhabua News: पर्वों को लेकर प्रशासन अलर्ट, खुले नालों को ढंकने का निर्देश