ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भभुआप्रशासन ने 21 तक वाहन जमा करने के लिए दिया नोटिस

प्रशासन ने 21 तक वाहन जमा करने के लिए दिया नोटिस

कैमूर के चारों विधानसभा क्षेत्र में चुनाव कार्य में लगाए जाएंगे 2839 वाहन, जिले में 488 बूथों की संख्या बढ़ जाने से वाहनों की भी बढ़ गई...

प्रशासन ने 21 तक वाहन जमा करने के लिए दिया नोटिस
हिन्दुस्तान टीम,भभुआMon, 05 Oct 2020 08:31 PM
ऐप पर पढ़ें

कैमूर के चारों विधानसभा क्षेत्र में चुनाव कार्य में लगाए जाएंगे 2839 वाहन

जिले में 488 बूथों की संख्या बढ़ जाने से वाहनों की भी बढ़ गई जरूरतें

ग्राफिक्स

2839 वाहनों की आवश्यकता है विस चुनाव में

1145 वाहनों से सेक्टर पदाधिकारी जाएंगे बूथों पर

भभुआ। हिन्दुस्तान संवाददाता

विधानसभा चुनाव को लेकर परिवहन विभाग ने कैमूर के वाहन मालिकों को 21 अक्टुवर तक वाहन जमा करने के लिए नोटिस जारी किया है। इस बार विधानसभा चुनाव में कैमूर जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र में करीब 2839 छोटे-बड़े वाहनों की आवश्यकता है। जिला परिवहन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, करीब 1145 वाहन सेक्टर मजिस्ट्रेटों को बूथों पर इवीएम लेकर जाने के लिए दिया जाएगा। जबकि कुछ वाहन पारा मिलिट्री फोर्स एवं ऑब्जर्वर के लिए अधिग्रहित किया जाना है।

परिवहन विभाग के अफसरों ने बताया कि शेष वाहनों को सभी 11 प्रखंडों को सौंपा जाएंगा। प्रखंड मुख्यालयों से ही मतदान कर्मी बूथों पर वोटिंग कराने के लिए रवाना होंगे। विभागीय अफसरों ने बताया कि कोरोना काल में हो रहे विधानसभा चुनाव में कैमूर में 488 सहायक मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इस कारण इस बार के चुनाव में पहले की अपेक्षा अधिक वाहन भी लगाए जाएंगे।

परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जिले के सभी प्राइवेट स्कूल संचालकों को भी 21 अक्टूबर को शहर के एसवीभीपी कॉलेज परिसर में अपना-अपना वाहन जमा करने को कहा गया है, ताकि विस चुनाव में वाहनों की कमी नहीं हो सके।

फोटो-05 अक्टुवर भभुआ-15

कैप्शन- शहर के अखलासपुर अंतरराज्जीय बस पड़ाव में सोमवार को खड़ी बसें व अन्य वाहन।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें