ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भभुआएसीएसटी एक्ट के आरोपी को पुलिस ने खदेड़कर पकड़ा (अंतिम पेज)

एसीएसटी एक्ट के आरोपी को पुलिस ने खदेड़कर पकड़ा (अंतिम पेज)

पकड़ाने के बाद आरोपी पुलिस से नोकझोक कर भागने का किया प्रयास, शहर के देवीजी मंदिर के पास सड़क पर भागते हुए पुलिस ने...

एसीएसटी एक्ट के आरोपी को पुलिस ने खदेड़कर पकड़ा (अंतिम पेज)
हिन्दुस्तान टीम,भभुआTue, 03 Aug 2021 08:11 PM
ऐप पर पढ़ें

पकड़ाने के बाद आरोपी पुलिस से नोकझोक कर भागने का किया प्रयास

शहर के देवीजी मंदिर के पास सड़क पर भागते हुए पुलिस ने दबोचा

भभुआ। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि

नगर थाने की पुलिस ने एसीएसटी एक्ट के आरोपी को शहर के देवीजी मंदिर के पास से खदेड़कर पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी शुभम सिंह नगर थाना क्षेत्र के भेकास गांव का मूल निवासी है। थानाध्यक्ष रामानन्द मण्डल ने बताया कि पिछले होली पर्व के दौरान अपने ही गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला नगर थाना में दर्ज है।

उक्त मामले में गिरफ्तार युवक शुभम सिंह आरोपी है। सोमवार की रात पुलिस गश्त लगा रही थी। उसी समय शहर के देवीजी रोड में दो लेाग पुलिस को देखते ही भागने लगे। पुलिस ने खदेड़कर शुभम को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन, पुलिस के साथ नोकझोंक करते हुए शुभम भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस अफसर व जवानों ने कड़ाई से पकड़कर थाना लाया।

विहिप का शिष्टमण्डल एसपी से मिला

भभुआ। शहर के एसीएसटी थाना के नीचे मां दुर्गा स्थान चबूतरा के सामने बंद किए गए रास्ता को खोलवाने के लिए विश्व हिन्दू परिषद का एक शिष्टमण्डल मंगलवार को पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार से मिला। शिष्टमण्डल ने एसपी से कहा कि रास्ता को खोलवा दिया जाए, ताकि नवरात्र में पूजा पाठ हो सके। शिष्टमण्डल का नेतृत्व में अमित कुमार टिंकल ने किया। सदस्यो में अरविन्द आर्य, दिनेश गुप्ता, ब्रजेश सिंह, संतोष खरवार, पूर्व सभापति प्रतिनिधि बबलु तिवारी, अमरनाथ प्रसाद, मुनेश्वर सिंह, सुनील केसरी सहित कई थे। हि.प्र.

शराब के नशे में हंगामा करते गिरफ्तार

भभुआ। सोनहन थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में शराब पीकर हंगामा करते एक शराबी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शराबी अरविन्द बिन्द सेमरा निवासी की सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराते हुए पुलिस ने जेल भेज दिया। हि.प्र.

अनियंत्रित बाइक के चाट में पलटने से घायल

रामपुर। सोन उच्च स्तर मुख्य नहर पथ पर अनियंत्रित बाइक के चाट में पलटने से मंगलवार को टोड़ी गांव का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल 18 वर्षीय रीतेश कुमार को गंभीर स्थिति में राहगीरों द्वारा बेहतर उपचार के लिए रामपुर पीएचसी लाया गया, जहां डॉ. चन्दन कुमार द्वारा उपचार शुरू किया गया। लेकिन, उसकी गभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए सदर स्पताल भभुआ रेफर कर दिया गया। फोन से परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

हंगामा कर रहे शराबी को जेल भेजा

रामपुर। करमचट थाने की पुलिस ने लोहदी गांव से सोमवार को देर रात एक शराबी को गिरफ्तार किया। उसकी मेडिकल जांच रात में ही पीएचसी में हुई। डॉक्टर ने शराब पीने की पुष्टि की। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया गिरफ्तार मंगरू राम जेल चला गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें