बाइक में ऑटो ने मारी टक्कर, दो घायल
भभुआ। शिवपुर के पास बाइक में ऑटो ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों में 65 वर्षीय भोला पांडेय एवं 18 वर्षीय मिट्ठू उपाध्याय शामिल हैं। घायलों ने बताया कि धरवार से शिवपुर बाइक पर गेहूं लेकर मिल में पिसाने जा रहे थे।

भभुआ। शिवपुर के पास बाइक में ऑटो ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों में भभुआ थाना क्षेत्र के धरवार गांव निवासी 65 वर्षीय भोला पांडेय एवं रोहतास जिला के दरिगांव थाना क्षेत्र सकाई गांव निवासी उमाशंकर उपाध्याय के 18 वर्षीय पुत्र मिट्ठू उपाध्याय शामिल हैं। घायलों ने बताया कि धरवार से शिवपुर बाइक पर गेहूं लेकर मिल में पिसाने जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ। फोटो- 13 मई भभुआ- 7 कैप्शन- दुर्घटना के बाद बुधवार को सदर अस्पताल में इलाज कराते घायल लोग।
आंधी में कई पेड़ गिरे
भभुआ/रामपुर। जिले में बुधवार की शाम आई आंधी-बारिश के बीच कई जगहों पर पेड़ और उसकी टहनियां टूटकर गिर गईं। बेलांव बाजार में एक दुकान के एलवेस्टर पर पेड़ की टहनी गिरने से क्षतिग्रस्त हो गई। भभुआ के जेपी चौक के आगे मजार के पास, भभुआ-मोहनियां पथ, भभुआ-चैनपुर पथ में कई पेड़ और उसकी टहनियां टूटकर गिर गई। हालांकि अनहोनी की सूचना नहीं है। इससे आवागमन बाधित हो गया।
विक्षिप्त को सदर अस्पताल से किया रेफर
भभुआ। बेलौड़ी में पुलिस को मिले एक विक्षप्त को भभुआ सदर अस्पताल में चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि बेलौड़ी में विक्षिप्त ने लोगों पर हमला किया, जिससे कई लोग घायल हो गए। उसे पकड़कर इलाज के लिए मोहनियां अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। वहां से चिकित्सक भभुआ रेफर किए। यहां से भी उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। (भभुआ से उदय प्रकाश)
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


