Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsAbhaya Brigade Takes Action Against Harassment in Bhabua
महिला और छात्राओं की सुरक्षा के लिए अभया बिग्रेड गठित

महिला और छात्राओं की सुरक्षा के लिए अभया बिग्रेड गठित

संक्षेप:

अभया ब्रिगेड टीम ने भभुआ में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा के लिए छेड़खानी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। इस टीम ने स्कूलों और कॉलेजों के पास निगरानी रखकर एक दर्जन से अधिक मनचलों पर कानूनी कार्रवाई की है। छात्राओं को आत्म सुरक्षा के उपाय बताने के साथ-साथ पुलिस से संपर्क करने के लिए भी प्रेरित किया गया है।

Dec 30, 2025 08:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share Share
Follow Us on

अभया ब्रिगेड टीम के कामकाज की प्रगति की समीक्षा समय-समय पर पुलिस अधीक्षक व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कर रहे हैं छेड़खानी, मनचलों और महिला अपराधों पर तुरंत कार्रवाई करेगा अभया बिग्रेड महिला पुलिस अफसरों के नेतृत्व में गठित टीम चला रही हैं जागरुकता अभियान 19 थाना क्षेत्र के लिए गठित है अभया बिग्रेड (पेज तीन की लीड खबर) भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कैमूर पुलिस ने महिला और छात्राओं की सुरक्षा के लिए अभया बिग्रेड गठित की है। पुलिस महानिदेशक के पत्र के आलोक में पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला ने इसका गठन कराया है। इसका उद्देश्य छेड़खानी, मनचलों और महिला अपराधी पर तुरंत कार्रवाई करना है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस विशेष दल को स्कूल, कॉलेज, कोचिंग और उन क्षेत्रों में सक्रिय किया गया है, जहां छात्राएं प्रतिदिन आवाजाही करती हैं और जहां छेड़खानी जैसी घटनाओं की आशंका अधिक रहती है। अभया बिग्रेड टीम के महिला पुलिस अधिकारी और जवान जिला मुख्यालय सहित जिले के महिला कालेज, स्कूल व कोचिंग संस्थान के ईद गिर्द सादे लिबास में भ्रमणशील रह रहकर मनचलों की गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं। लड़कियों के साथ छेड़खानी करने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इस टीम की कार्रवाई की जद में कई मनचले आ चुके हैं। अभया बिग्रेड में शामिल महिला पुलिस अफसरों के नेतृत्व में गठित टीम जिले के महिला कालेज व स्कूलों में जागरुकता अभियान चला रही है। छात्राओं को यह टीम आत्म सुरक्षा का उपाय बता रही है। अनहोनी की आशंका या गैर कानूनी कार्य की सूचना डायल 112 पुलिस वैन को सूचना देने की बात बताई गई है। पुलिस अफसरों ने अपना मोबाइल नंबर भी दिया है। छात्राओं को बताया गया है कि अगर कोई भी लड़का छेड़खानी करने का प्रयास करता है तो उसकी सूचना जरूर दें, पुलिस तुरंत पहुंचकर एक्शन लेगी। टीम के पुलिस अफसरों के अलावा एसपी, डीएसपी, इंस्पेक्टर व थानाध्यक्ष भी छात्राओं को जागरूक कर रहे हैं। दर्जनभर मनचलों पर की गई कार्रवाई भभुआ। अभया बिग्रेड की टीम द्वारा भभुआ अनुमंडल क्षेत्र में एक दर्जन मनचलों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की गयी है। इसकी जानकारी एसडीपीओ मनोरंजन भारती ने दी और बताया कि इसमें ज्यादातर भभुआ शहर के लड़के शामिल हैं। एसडीपीओ ने डीएवी भभुआ, राज्य सम्पोषित बालिका उच्च विद्यालय, उदासी देवी हाई स्कूल, अटल बिहारी सिंह उच्च विद्यायल, भगवानपुर उच्च विद्यालय सहित अन्य कई बालिका स्कूलों की छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इन्होंने छात्राओं को अपना मोबाइल नंबर देकर परेशानी में फोन करने को कहा है। हि.प्र. भभुआ में चार मनचलों पर की गई है कार्रवाई भभुआ। अभया बिग्रेड के सदस्यों द्वारा भभुआ थाना क्षेत्र की बालिका स्कूल व कालेजों के पास निगरानी के दौरान छेड़खानी करने वाले चार मनचलों पर कार्रवाई की गयी है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने अभया बिग्रेड टीम का गठन किया है, जिसमें सब इंस्पेक्टर रिमझिम कुमारी, महिला सिपाही सृष्टि प्रिया व श्वेता कुमारी शामिल हैं। इनके द्वारा सादे लिबास में शहर के शहीद संजय सिंह महिला कालेज, राज्य सम्पोषित बालिका उच्च विघालय, चकबंदी रोड के कोचिंग संस्थानों के आसपास छापेमारी कर अब तक चार मनचलों को पकड़कर नगर थाना लाया गया। थानाध्यक्ष द्वारा इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। हि.प्र. टीम में यह हैं शामिल हर अभया ब्रिगेड का नेतृत्व एक महिला पुलिस अवर निरीक्षक कर रही हैं। इस विशेष दल में इनके साथ एक महिला और दो पुरुष सिपाही शामिल किए गए हैं। दल के सुचारू रूप से संचालन के लिए स्कूटी और वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। टीम द्वारा स्कूल, कॉलेज, हॉस्टल, कोचिंग सेंटर और निर्जन मार्गों के आसपास संभावित हॉट स्पॉट चिन्हित किया गया है। इन स्थानों कर रहें विशेष निगरानी दो या अधिक छेड़खानी मामलों में पकड़े जाने वाले आरोपितों के नाम गुंडा पंजी के ईव टीजर सूची में दर्ज करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। ऐसे मामलों में यदि कोई नाबालिग पकड़ा जाता है तो उसे ऐसा नहीं करने की सलाह दी जाएगी। बार-बार पकड़े जाने पर उसका सोशल इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट तैयार कर उसे किशोर न्याय बोर्ड के सुपुर्द किया जाएगा। प्रगति की समीक्षा करेंगे पुलिस अधीक्षक एसडीपीओ दल की गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। एसपी समय-समय पर प्रगति की समीक्षा करेंगे। किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर थानाध्यक्ष और एसडीपीओ जिम्मेदार माने जाएंगे। हर महीने की 15 तारीख से पहले अभया ब्रिगेड की एक्शन टेकेन रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक (कमजोर वर्ग), अपराध अनुसंधान विभाग को भेजी जाएगी। कोट जिले में युवतियों के साथ छेड़खानी व महिला अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए सभी थानों में अभया बिग्रेड का गठन किया गया है। अभया बिग्रेड टीम द्वारा मनचलों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अबतक दो दर्जन मनचलों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। हरिमोहन शुक्ला, एसपी, कैमूर फोटो- 30 दिसंबर भभुआ- 9 कैप्शन- भभुआ प्रखंड के अखलासपुर स्थित श्रीमती उदासी देवी प्लस टू विद्यालय में छात्राओं को जागरूक करते एसडीपीओ मनोरंजन भारती। (फाइल फोटो) शहर में आज - भभुआ के जगजीवन स्टेडियम में विजन क्रिकेट एकेडमी और ट्रॉफी फाइटर क्रिकेट क्लब के बीच मैच होगा, समय- 10:00 बजे से - मोहनियां के महाराणा प्रताप कॉलेज स्टेडियम में स्टार क्रिकेट क्लब और भारतीय दीव क्रिकेट क्लब के बीच मैच, समय- 10:00 बजे से