Hindi NewsBihar NewsBhabua News32nd Foundation Day Celebration at Aghor Madai Ashram in Jigna

अघोरानाम परो मंत्र संकीर्तन से बना रहा भक्तिमय माहौल

जिगना के औघड़ मड़ई आश्रम में अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनौरा का 32वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। भक्तों ने प्रभातफेरी निकाली जिसमें सैकड़ों वाहन और श्रद्धालु शामिल हुए। ध्वजारोहण, सामूहिक आरती और...

Newswrap हिन्दुस्तान, भभुआThu, 31 July 2025 09:22 PM
share Share
Follow Us on
अघोरानाम परो मंत्र संकीर्तन से बना रहा भक्तिमय माहौल

जिगना में औघड़ के मड़ई आश्रम में मनाया गया 32वां स्थापना दिवस समारोह सिहोरिया, मजगाई, चांद, भेरी, सलौंजा, पौरा, कुड्डी, नौबाट, शिव में प्रभातफेरी (पेज चार की फ्लायर खबर) चांद, एक संवाददाता। प्रखंड के जिगिना स्थित औघड़ के मड़ई आश्रम में गुरुवार को अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनौरा का 32वां स्थापना दिवस को पर्व के रूप में मनाया गया। भक्तों ने सुबह में प्रभातफेरी निकाली, जिसमें सैकड़ों दो व चार चक्का वाहन के अलावा श्रद्धालु भाग लिए। एक वाहन फूलों की माला से सजाया गया था, जिसपर अघोर गुरु पीठ बनौरा के बैनर भी लगे थे। उसपर सवार भक्तों की टीम ‘अघोरानाम् परो मंत्र: का संकीर्तन कर रही थी।

वाहन पर आश्रम दीर्घकालीन शिष्य राजेन्द्र जी सवार थे। वह बीच-बीच में ध्वनि विस्तारक यंत्र से अघोर पंथ के जयकारे लगा रहे थे। भक्तों ने सुबह छह बजे प्रभातफेरी निकली। औघड़ के मड़ई आश्रम से निकाली गई प्रभातफेरी में शामिल श्रद्धालु सिहोरिया, मजगाई, चांद होते हुए डाक बंगला रोड से भेरी पोखरा, सलौंजा, पौरा, कुड्डी से नहर पथ से नौबाट पहुंचे। वहां से शिव, बिउरी,होते हुए राजा बाजार, शहबाजपुर से पुन: जिगिना आश्रम पहुंचे, जहां संपन्न होने की घोषणा की गई। सुबह 8 बजे ध्वज पूजन किया गया। आश्रम के व्यवस्थापक मंडल के सचिव रवि प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद सामूहिक आरती, सफल योनि का पाठ किया गया। इन कार्यक्रमों के बाद भक्तों में प्रसाद वितरण शुरू किया गया, जो घंटों चलता रहा। औघड़ के मड़ई आश्रम में आयोजित समारोह में उत्तर प्रदेश और बिहार के विभिन्न जिलों से भक्तजन पहुंचे थे। कार्यक्रम में रंगु सिंह, रवि सिंह धरौली, ददन सिंह, बबलु सिंह, सत्येन्द्र नारायण सिंह सहित सैकड़ों भक्तों ने भाग लिया। फोटो- 31 जुलाई भभुआ- 10 कैप्शन- चांद प्रखंड के जिगना स्थित औघड़ मड़ई आश्रम में गुरुवार को अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनौरा के 32वें स्थापना दिवस पर पूजा करते श्रद्धालु।