दुर्घटनाओं में दो महिला सहित 16 घायल
भभुआ जिले में विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाहन दुर्घटनाओं में दो महिलाओं सहित 16 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया गया। वहीं, भगवानपुर और रामपुर में होली सोल्लासपूर्ण वातावरण में मनाई गई, जिसमें सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे।

भभुआ। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई वाहन दुर्घटनाओं में दो महिला सहित 16 लोग घायल हो गए। घायलों में भगवानपुर की तेजा देवी, बहुअन के श्रीनिवास बिन्द, रुईया के एजाज अंसारी, बारे के निशांत सिंह, अकोढ़ी के अछयवर सिंह,चैनपुर की दीक्षा कुमारी, खैरा के प्रयाग कुमार, वार्ड 11 के श्याम कुमार, कुकुराढ़ के भरत कुमार, टेकरा के दीपक कुमार, सलथुआं के देव अग्रहरी, घोबहरा के प्रेम चन्द्र दुबे, हाटा के श्याम लाल गोस्वामी, रुपापट्टी के राम प्रवेश राम, देवर्जीकला के गुलशन कुमार शामिल हैं। सभी का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। हि.प्र. एसपी ने आमजनों की समस्याओं की सुनवाई की भभुआ।
कैमूर जिले में जनता की समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए एसपी हरि मोहन शुक्ला ने गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में जन सुनवाई की। पुलिस अधीक्षक द्वारा लोगों की समस्याओं को सुन आगे की कार्रवाई के लिए अग्रेषित किया गया। सोल्लासपूर्ण वातावरण में मनाई गई होली भगवानपुर/रामपुर। भगवानपुर व रामपुर प्रखंड में सोल्लासपूर्ण वातावरण में होली मनाई गई। कहीं कुर्ताफाड़ होली तो कहीं कादो-कीचड़ और कहीं रंगों की होली खेली गई। फाग गीत की धुन पर युवाओं की टोली थिरक रही थी। शाम में घर-घर जाकर अबीर-गुलाल लगाने का सिलसिला शुरू हुआ। इस दौरान सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध दिखा। पैक्स चुनाव के संभावित उम्मीदवार भी इस मौके का लाभ उठाने से नहीं चुके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


