संत गाडगे महाराज की 150वीं जयंती पर समारोह आयोजित

Feb 28, 2026 08:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share Share
Follow Us on

अखिल भारतीय संत गाडगे संस्थान ने भभुआ के रिक्रीएशन क्लब में संत गाडगे महाराज की 150वीं जयंती मनाई। कार्यक्रम का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. चंद्रेश्वरी रजक ने किया। वक्ताओं ने स्वच्छता, शिक्षा और सेवा के संदेश पर जोर दिया। संत गाडगे बाबा के विचारों को अपनाने का संकल्प लिया गया।

संत गाडगे महाराज की 150वीं जयंती पर समारोह आयोजित

रिक्रीएशन क्लब में जुटे अतिथि, स्वच्छता और सेवा का दिया संदेश श्रद्धांजलि देकर संत गाडगे के आदर्शों को अपनाने का लिया संकपल्प (पेज चार) भभुआ, नगर संवाददाता। अखिल भारतीय संत गाडगे संस्थान द्वारा शनिवार को शहर के रिक्रीएशन क्लब में संत गाडगे महाराज की 150वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. चंद्रेश्वरी रजक ने किया। समारोह में मुख्य अतिथि उप समाहर्ता राजेश कुमार, परिवहन पदाधिकारी रंजन कुमार, वन प्रमंडल पदाधिकारी संजीव रंजन कुमार तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव अशोक बैठा, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह आदि थे। वक्ताओं ने संत गाडगे महाराज को स्वच्छता का जनक बताते हुए उनके जीवन और विचारों पर प्रकाश डाला।

कहा गया कि संत गाडगे बाबा ने शिक्षा, समानता और सेवा का जो संदेश दिया, वह आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने अशिक्षित को शिक्षा, वस्त्रहीन को वस्त्र, प्यासे को पानी और भूखे को अन्न देने की प्रेरणा दी। सभी जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्र के लोगों को सम्मान देने तथा नशा त्यागने का संदेश दिया। संस्थान के प्रदेश प्रभारी हरिनाथ गौतम ने कहा कि हमें संत गाडगे महाराज के उच्च विचारों को अपने जीवन में उतारते हुए समाज में स्वच्छता और मानव सेवा का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की सहभागिता रही। फोटो- 28 फरवरी भभुआ- 16 कैप्शन- भभुआ शहर के रिक्रीएशन क्लब में शनिवार को आयोजित के संत गाडगे महाराज के जयंती समारोह का उद्घाटन करते अतिथि।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।