दो साल बाद भी पीएम कृषि सिंचाई योजना का लाभ 11किसानों को नहीं मिला

हिन्दुस्तान, भभुआ
Follow us on Google News
share

पेज चार की खबरपेज चार की खबर दो साल बाद भी पीएम कृषि सिंचाई योजना का लाभ 11किसानों को नहीं मिला जिला उद्यान

दो साल बाद भी पीएम कृषि सिंचाई योजना का लाभ 11किसानों को नहीं मिला

पेज चार की खबर दो साल बाद भी पीएम कृषि सिंचाई योजना का लाभ 11किसानों को नहीं मिला जिला उद्यान पदाधिकारी ने कहा पिछले साल ही वरीय अफसरो को रिपोर्ट भेजा गया हैं उक्त मद में आवंटन प्राप्त होने के बाद सम्बंधित किसानों को लाभ दिया जाएगा रामपुर,एक संवाददाता। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का लाभ क्षेत्र के 11 किसानों को दो वर्ष बाद भी नहीं मिला। जबकि उक्त लाभ लेने के लिए सम्बंधित किसान विभागीय कार्यालय रामपुर और भभुआ का चक्कर लगा रहे हैं। उक्त पदाधिकारियो द्वारा किसानो को आश्वासन के सिवा अब तक कुछ नहीं मिला । मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2023 में क्षेत्र के 11 किसानों को उक्त योजना का लाभ मिला हुआ है।

इन किसानों को कुल खर्च करने के बाद 40 हजार रुपए अनुदान मिलना है, जो अब तक नहीं मिला है। सम्बंधित किसानों को लाभ नहीं मिलने के कारण दुसरे किसान से भी इस योजना के लाभ लेने के लिए नहीं कहा जा रहा है। जिसका परिणाम की वर्ष 2023-24 के बाद कोई किसान ने उक्त योजना के लाभ लेने के लिए आनलाइन आवेदन नहीं किया है। क्षेत्र में उक्त योजना का लाभ लेने वाले किसान बसिनी के प्रमोद सिंह, पाली के संतोष सिंह,लोहदी के सुधांशु दुबे , रामायण दुबे ने बताया कि उक्त योजना के तहत बोरिंग से लेकर पाइप व ्प्रिरंगलर लगाने तक करीब दो से ढाई लाख रुपए खर्च किया गया। इसका लाभ लेने के लिए सम्बंधित पदाधिकारी द्वारा स्थल जांच रिपोर्ट के साथ साथ सभी कागजात भी कार्यालय में जमा कर दिया गया है। इसके बाद भी अब तक लाभ नहीं मिला है। जबकि इसका लाभ लेने के लिए कई बार विभागीय कार्यालय रामपुर व भभुआ का चक्कर पिछले साल ही लगाया गया। फिर भी कोई लाभ अब तक नहीं मिला है। जिला उद्यान पदाधिकारी अभय गौरव ने बताया कि जिन किसानों ने उक्त योजना का लाभ लिया है उनका पिछले साल ही वरीय पदाधिकारी को रिपोर्ट भेज दिया गया है। वैसे आवंटन के अभाव में रुका हुआ है। आवंटन आने के बाद सम्बंधित किसानों को लाभ दिया जाएगा। वैसे सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। पोखरा निर्माण की अनदेखी पर भड़के लोग, अवैध शौचालय निर्माण रोकने की उठी मांग भभुआ,नगर संवाददाता। नगर परिषद क्षेत्र में पोखरा के निर्माण को नजरअंदाज कर अवैध रूप से शौचालय निर्माण कराए जाने के विरोध में शनिवार को आर्य समाज मंदिर में सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं की आपातकालीन बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाकपा माले के सचिव विजय सिंह यादव ने की। बैठक में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि नगर परिषद द्वारा सार्वजनिक हित से जुड़े पोखरा के जीर्णोद्धार कार्य को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है, जबकि नियमों की अनदेखी कर शौचालय निर्माण कराया जा रहा है। इसे जनहित के खिलाफ बताते हुए कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध करने का निर्णय लिया। पोखरा बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पोखरा के जीर्णोद्धार और भ्रष्टाचार के खिलाफ व्यापक आंदोलन चलाया जाएगा। साथ ही "भ्रष्टाचार मिटाओ संघर्ष समिति" के तहत जनजागरूकता अभियान भी चलाने की रणनीति बनाई गई। बैठक में यह भी मांग उठी कि नगर परिषद मैदान का नामकरण शहीद-ए-आजम भगत सिंह एवं अंतू राम के नाम पर किया जाए। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधेश्याम कुशवाहा, प्रखंड अध्यक्ष हरीश तिवारी, भाकपा माले नगर सचिव मोरध्वज सिंह, कुशवाहा भूपेंद्र कुमार, संजय सिंह पटेल, संजय आर्य, भानु जायसवाल, संजय गुप्ता, प्रेम कुमार, मनीष चौरसिया सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।