Bhabhua Chunav Result: भभुआ में बीजेपी के भरत बिंद की शानदार जीत, आरजेडी के बिरेंद्र सिंह भारी अंतर से पराजित

Bhabhua Chunav Result: भभुआ में बीजेपी के भरत बिंद की शानदार जीत, आरजेडी के बिरेंद्र सिंह भारी अंतर से पराजित

संक्षेप:

Bhabhua Chunav Result 2025: भभुआ सीट पर बीजेपी के भरत बिंद ने भारी अंतर से जीत दर्ज की। आरजेडी के बिरेंद्र सिंह हार गए, जबकि बसपा के विकास सिंह तीसरे स्थान पर रहे।

Nov 15, 2025 01:46 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share

Bhabhua Chunav Result 2025: कैमूर जिले की चर्चित भभुआ विधानसभा सीट पर बीजेपी के भरत बिंद ने जीत दर्ज की है। भभुआ विधानसभा के अंतिम नतीजों ने यह साफ कर दिया कि मुकाबला शुरुआत से ही बीजेपी उम्मीदवार भरत बिंद की ओर झुका हुआ था। उन्होंने 80,039 वोटों के साथ जोरदार जीत दर्ज की, जबकि आरजेडी के बिरेंद्र कुमार सिंह 24,415 मतों से पीछे रह गए। बसपा के विकास सिंह तीसरे स्थान पर रहे और पूरा चुनाव भरत बिंद की बढ़त के इर्द-गिर्द ही घूमता रहा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

11:20 PM - Bhabhua Assembly Seat Result LIVE 2025: भभुआ में बीजेपी के भरत बिंद की शानदार जीत, आरजेडी के बिरेंद्र सिंह भारी अंतर से पराजित

भभुआ विधानसभा सीट के अंतिम नतीजों में बीजेपी उम्मीदवार भरत बिंद ने 80,039 वोटों के साथ जोरदार जीत हासिल की है। आरजेडी के बिरेंद्र कुमार सिंह 55,624 वोटों पर 24,415 मतों से हार गए, जबकि बसपा के विकास सिंह 39,711 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। पूरा मुकाबला शुरू से भरत बिंद के पक्ष में ही झुका दिखाई दिया।

01:20 PM - Bhabhua Assembly Seat Result LIVE 2025: भभुआ में 11वें राउंड की गिनती पूरी, बीजेपी के भरत बिंद की बड़ी बढ़त, आरजेडी और बसपा उम्मीदवार काफी पीछे

भभुआ विधानसभा सीट पर गिनती के ग्यारहवें राउंड तक बीजेपी उम्मीदवार भरत बिंद 36,520 वोटों के साथ भारी बढ़त में हैं, जबकि आरजेडी के बिरेंद्र कुमार सिंह 24,378 वोटों पर दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। बसपा के विकास सिंह 17,581 वोटों पर टिके हैं और भरत बिंद की बढ़त 12,142 मतों तक पहुंच चुकी है, जिससे मुकाबले की दिशा स्पष्ट रूप से उनके पक्ष में जाती दिख रही है।

12:22 AM - Bhabhua Assembly Seat Result LIVE 2025: भभुआ में आठवें राउंड की काउंटिंग पूरी, भाजपा के भरत बिंद की भारी बढ़त, राजद के विरेंद्र सिंह काफी पीछे

भभुआ विधानसभा सीट पर आठवें राउंड के ताज़ा रुझानों में भाजपा उम्मीदवार भरत बिंद 26464 मतों के साथ मजबूत बढ़त बनाए हुए हैं। राजद के विरेंद्र कुमार सिंह 17962 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि बसपा प्रत्याशी विकास सिंह 13199 मतों के साथ तीसरे पायदान पर चल रहे हैं। वोटों का अंतर 8502 तक पहुंच चुका है, जिससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि भभुआ में भाजपा ने शुरुआती दौर से ही पकड़ मजबूत कर ली है और विपक्षी उम्मीदवार इस बढ़त को पाटने में फिलहाल नाकाम दिख रहे हैं।

10:56 AM - Bhabhua Assembly Seat Result LIVE 2025: भभुआ सीट पर भाजपा के भरत बिंद की बड़ी बढ़त, राजद और बसपा दूर पीछे

कैमूर जिले की भभुआ विधानसभा सीट पर ताज़ा रुझानों में भाजपा उम्मीदवार भरत बिंद 8003 मतों के साथ मजबूत बढ़त बनाए हुए हैं। उनके पीछे राजद के वीरेंद्र कुशवाहा 4036 वोटों पर हैं, जबकि बसपा प्रत्याशी विकास सिंह 2942 मतों के साथ तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। बढ़ते हुए मतों का अंतर संकेत देता है कि भभुआ में भाजपा की स्थिति फिलहाल बेहद मजबूत दिखाई दे रही है। हालांकि आगे के राउंड में मतगणना जारी रहने के साथ मुकाबले में बदलाव की संभावना बनी हुई है।

10:19 AM - Bhabhua Assembly Seat Result LIVE 2025: भभुआ सीट पर बीजेपी के भरत बिंद की मजबूत बढ़त, राजद और बसपा पीछे

कैमूर जिले की भभुआ विधानसभा सीट पर शुरुआती मतगणना रुझानों में भाजपा उम्मीदवार भरत बिंद 4272 मतों के साथ स्पष्ट बढ़त बनाए हुए हैं। उनके पीछे राजद के वीरेंद्र कुशवाहा 1887 वोटों पर हैं, जबकि बसपा प्रत्याशी विकास सिंह 1074 मतों के साथ तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। शुरुआती राउंड से ही बीजेपी को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है, जिससे मुकाबला फिलहाल एकतरफा बनता दिखाई दे रहा है, हालांकि आगे के राउंड में तस्वीर और बदल सकती है।

9:31 AM - Bhabhua Assembly Seat Result LIVE 2025: भभुआ में बीजेपी को बढ़त, बाकियों का क्या हाल

भभुआ विधानसभा सीट से बीजेपी के भरत बिंद शुरुआती रुझानों में आगे चल रहे हैं, जबकि आरजेडी के बीरेंद्र कुशवाहा और जन सुराज पार्टी के जैनेंद्र आर्य के बीच कांटे की टक्कर बनी हुई है। बढ़त मिलने के बाद बीजेपी खेमे में उत्साह दिख रहा है, वहीं विपक्षी उम्मीदवार अगले राउंड के नतीजों का इंतज़ार कर रहे हैं।

8:00 AM - Bhabhua Assembly Seat Result LIVE 2025: भभुआ सीट पर आज काउंटिंग शुरू

Bhabhua Assembly Seat Result LIVE 2025: भभुआ विधानसभा सीट पर आज सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जा रही है। तय प्रक्रिया के मुताबिक पोस्टल बैलेट के बाद आधे घंटे बाद ईवीएम की गिनती शुरू होगी। हर राउंड में मशीनें खोली जाएंगी और काउंटिंग आगे बढ़ती रहेगी। प्रशासन के अनुसार पहला रुझान सुबह 8:30 बजे के बाद आने की उम्मीद है, जिससे उम्मीदवारों और समर्थकों में उत्सुकता चरम पर है।

6:55 AM - Bhabhua Assembly Seat Result LIVE 2025: सुबह 8 बजे शुरू होगी वोटों की गिनती

Bhabhua Assembly Seat Result LIVE 2025: भभुआ सीट के लिए मतगणना की प्रक्रिया के तहत पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी और आधे घंटे बाद ईवीएम की गिनती शुरू होगी। हर राउंड में मशीनें खोली जाएंगी और काउंटिंग होगा। पहला रुझान सुबह 8:30 बजे के बाद आने की उम्मीद है।

read moreये भी पढ़ें:
LIVE: बिहार में रिकॉर्ड मतदान किसके लिए वरदान, NDA या महागठबंधन सरकार?
Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं। वे करियर, एजुकेशन और जॉब्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी, आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं पर इनकी पैनी नजर रहती है। कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक, जामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2016 में इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की और लाइव हिन्दुस्तान से पहले जी न्यूज, इंडिया टीवी और एबीपी न्यूज जैसे बड़े मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं। करियर, एजुकेशन और जॉब्स के अलावा हिमांशु को राजनीति, देश-विदेश, रिसर्च और मनोरंजन बीट का भी अनुभव है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।