Hindi NewsBihar NewsBhabhi fell in love with Devar left her child and eloped in jamui Bihar
भाभी पर चढ़ा इश्क का बुखार, गोद के बच्चे को छोड़ हो गई फरार; बिहार के इस थाने में सेट हुआ मामला

भाभी पर चढ़ा इश्क का बुखार, गोद के बच्चे को छोड़ हो गई फरार; बिहार के इस थाने में सेट हुआ मामला

संक्षेप:

नेहा कुमारी, जो एक बच्ची की मां है, अपने ममेरे देवर अंशु के साथ फरार हो गई थी। पति ने पुलिस को शिकायत की दोनों को शेखपुरा से एक कमरे बरामद कर लिया गया।

Aug 21, 2025 10:43 am ISTSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, जमुई
share Share
Follow Us on

देवर भाभी के बीच प्रेम संबंध की खबरें आती रहती हैं। कई बाद इश्क का बुखार इस कदर चढ़ता है कि रिश्तों की मर्यादा भी तार-तार हो जाती है। ऐसा ही मामला बिहार क जमुई से है जहां एक भाभी अपने ममेरे देवर के प्यार में ऐसी पागल हुई कि छोटे से बच्चे को छोड़कर फरार हो गई। पुलिस ने उसे बरामद कर लिया और पति-पत्नी को थाने पर बैठकर पुलिस ने मामला सेट कर दिया है। हालांकि चर्चा का बाजार गर्म है। मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। आरोपी देवर को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मामला जमुई जिले के लछुआड़ थाना क्षेत्र के जाजल गांव का है। गांव की रहने वाली नेहा कुमारी, जो एक बच्ची की मां है, अपने ममेरे देवर अंशु के साथ फरार हो गई थी। पति ने पुलिस को शिकायत की दोनों को शेखपुरा से एक कमरे बरामद कर लिया गया। मोबाइल के लोकेशन के आधार पर पुलिस दोनों की तलाश कर पाई। चर्चा है कि दोनों ने शादी कर ली, लेकिन इसका कोई प्रमाण नहीं मिला है।

ये भी पढ़ें:भाभी और भतीजी को बचा लिया, खुद मौत की नींद सो गया; रिश्ते सहेजने में राजू की मौत

महिला के पति पवन कुमार ने बताया कि वर्ष 2023 में उसकी शादी जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव की रहने वाली नेहा कुमारी से हुई थी। शादी के बाद उसका एक बच्चा भी हुआ। करीब दो साल बाद वह पत्नी नेहा और अपने बच्चे को लेकर तमिलनाडु में मजदूरी करने चला गया। वहीं रहकर काम करता था।

तामिलानाडु में ही पत्नी नेहा की मुलाकात उसके पति के ममेरे भाई अंशु से हुई। दोनों के बीच प्यार पनप गया। अक्सर मिलने जुलने लगे। शक होने पर पवन अपने परिवार को लेकर वापस बिहार आ गया। लौटने के बाद भी उसकी पत्नी और अंशु में बातचीत बंद नहीं हुई। दोनों अक्सर मोबाइल से चिपके रहते थे। पतिन ने नेहा को कई बार उससे बात करने पर रोका, लेकिन वह नहीं मानी। एक दिन अंशु के साथ ही फरार हो गई।

ये भी पढ़ें:रक्षाबंधन मनाकर लौट रहे देवर-भाभी की मौत; कैमूर में वाहन ने बाइक को रौंदा

कुछ दिन पहले अंशु को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा भी हुआ था। पति अपने काम में लगा रहता था और पत्नी ने भागने की तैयारी कर ली। एक रात वह अचानक घर से फरार गई। पवन ने अंशु के खिलाफ पत्नी को किडनैप कर ले जाने की केस दर्ज कराया। हालांकि बरामदगी के बाद नेहा ने खुद अंशु के साथ भागने की बात स्वीकार किया। पुलिस ने कोर्ट में बयान दर्ज कराने के नेहा को समझा बुझाकर पति के साथ भेज दिया है। पवन ने भी कहा है कि वह ठीक से रहेगी तो उसे अपने साथ रखेगा।

ये भी पढ़ें:साली को जीजा से हुआ प्यार, दीदी बोली- एडजस्ट कर लेंगे, पति बोला- एक्सचेंज कर लो
Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।