जगदीशपुर में ट्रैक्टर के ड्राइवर की जहर दे हत्या !
जगदीशपुर के जमुनिया कचहरी टोला निवासी रामचन्द्र पासवान (50) की हत्या अहवर तिवारी जी के बाजार में उसकेे भाड़े के मकान में कतिपय तत्वों ने जहर देकर कर दी है। घटना रविवार की रात ढाई बजे की...
जगदीशपुर के जमुनिया कचहरी टोला निवासी रामचन्द्र पासवान (50) की हत्या अहवर तिवारी जी के बाजार में उसकेे भाड़े के मकान में कतिपय तत्वों ने जहर देकर कर दी है। घटना रविवार की रात ढाई बजे की है।
जगदीशपुर थानाध्यक्ष कैलाश कुमार ने बताया कि रामचन्द्र पासवान का शव सुधीर नाथ तिवारी के मकान से बरामद किया गया है। वहां पर किराया मेें रहता था। शव पर किसी प्रकार का जख्म या मौत का कोई स्पष्ट लक्षण नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के कारणों का पता चलेगा। मृतक की पुत्री अंजली देवी की शिकायत पर मृतक के साथ रहने वाली उसकी महिला मित्र मुन्नी देवी तथा चार-पांच अज्ञात लोगों के विरूद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया है। छानबीन कर दोषी पाए गए लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। एफआईआर में अंजली देवी ने बताया है कि उसके पिता पिछले एक वर्ष से मुन्नी देवी के साथ किराए के मकान में रहते थे। रविवार की रात लगभग ढाई बजे मुन्नी देवी ने अंजली के मोबाइल पर फोन कर बताया कि उसके पिता रामचन्द्र पासवान ने जहर खा लिया है। उनकी मृत्यु हो गयी है। फोन जब आया तो अंजली अपने ससुराल मझौलिया के बैठनिया गांव में थी। उसके पति बाहर कमाने गए हुए है। अपने सगे-संबंधियों के साथ रात में ही अंजली अहवर तिवारी जी के बाजार स्थित अपने पिता के घर में पहुंची तो देखा कि दरवाजा बंद था। दरवाजा जब खोला गया तो उसके पिता जमीन पर मरे पड़े हुए थे। तब लोगों ने इसकी सूचना जगदीशपुर पुलिस को दी।