ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेतियाआग में सात घर जलकर राख

आग में सात घर जलकर राख

शिकारपुर थाना के चेगौना सौनाहा टोला में शुक्रवार को घटी अगलगी की घटना में सात घर जलकर राख हो गए। घटना में मनेजर राम, तुफैन राम, रीता देवी, खेदू राम, रामा राम, हिरालाल राम व बदरी राम के घर जले हैं।...

आग में सात घर जलकर राख
हिन्दुस्तान टीम,बेतियाSat, 01 Jun 2019 04:37 PM
ऐप पर पढ़ें

शिकारपुर थाना के चेगौना सौनाहा टोला में शुक्रवार को घटी अगलगी की घटना में सात घर जलकर राख हो गए। घटना में मनेजर राम, तुफैन राम, रीता देवी, खेदू राम, रामा राम, हिरालाल राम व बदरी राम के घर जले हैं। पीड़ितों के घर में रखे अनाज, कपड़े, बर्तन समेत अन्य सामान जलकर राख हो गए हैं। गांव के युवकों ने मिलकर आग पर काबू पाया। लगभग दो घंटे बाद पहुंची अग्निशमन की गाड़ी ने भी आग बुझाने में मदद की। आग लगने का कारण बिजली तार बताया जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह सभी लोग खेतीबारी करने चले गए थे। इसी बीच घरों के उपर से होकर गुजरी बिजली की तार गलकर नीचे गिर गयी। देखते ही देखते एक घर धूंधूंकर जलने लगा।

हवा के झोके से अन्य घरों में भी आग लग गयी। महज संयोग था कि बगल के खेत में पंपसेट चल रहा था। पंपसेट के सहयोग से आग पर काबू पर पाया गया। अगर समय से आग पर काबू नहीं पाया जाता तब कई अन्य घर भी आग की भेंट चढ़ गए रहते। अंचलाधिकारी सत्येन्द्र दत्त ने बताया कि घटना की जांच के लिए राजस्व कर्मचारी को भेजा गया है। जांच पड़ताल के बाद पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें