ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेतियामुख्यालय से कटी मसवास पंचायत

मुख्यालय से कटी मसवास पंचायत

प्रखंड में आयी बाढ़ का पानी भले ही कम हो गया है। लेकिन, पानी ज्यों-ज्यों कम हो रहा त्यों -त्यों क्षतिग्रस्त सड़कें स्पष्ट दिखाई देना शुरू हो गया है। जिससे लोगों की परेशानियां कम होने के बदले बढ़ ही...

मुख्यालय से कटी मसवास पंचायत
हिन्दुस्तान टीम,बेतियाTue, 16 Jul 2019 09:24 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रखंड में आयी बाढ़ का पानी भले ही कम हो गया है। लेकिन, पानी ज्यों-ज्यों कम हो रहा त्यों -त्यों क्षतिग्रस्त सड़कें स्पष्ट दिखाई देना शुरू हो गया है। जिससे लोगों की परेशानियां कम होने के बदले बढ़ ही रहा है। जानकारी के अनुसार क्षतिग्रस्त पुल को लेकर मसवास प्रखंड मुख्यालय से कट चुका है।

अभी सड़क के किनारों से पानी कम नही हुआ है। वहीं मसवास के सटे हुये सड़क परेशानी का सबब बना हुआ है। टूटे सड़क व क्षतिग्रस्त पुल बाढ़ हटने के साथ और भरभराकर गिर रहे है। जिससे आवागमन की समस्या और कठिन होती जा रही है। मसवास गांव के सटे उत्तर नासिर मियां के घोंठा के पास झाहड नाला का क्षतिग्रस्त पुल जुड़ गया है।

यह पुल करीब 2002 में लोगों की भारी समस्याओं को देखते हुए तत्कालीन सांसद महेन्द्र बैठा के कोष से बना था। बाढ़ में पानी का तेज दबाव पुल के पूर्वी भाग से सटे सड़क को बहा ले गया। फिर पूर्वी पुल का पाया तोड़ गया। पुल का छत अभी खड़ा था। बाढ़ का पानी कम होते ही मंगलवार को पुल का छत भी ध्वस्त होकर गिर गया। इस पुल के ध्वस्त होने से सीधे पूर्वीचम्पारण के रामगढवा व सिकटा से सीधा सम्पर्क भंग हो गया है।

अब रामगढवा जाने के लिए छपवा सुगौली रूट से जाने पड़ेंगे। इस पुल के क्षतिग्रस्त होने से यह पंचायत प्रखंड मुख्यालय से पूरी तरह कट गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें