ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेतियाअपहरण का मुख्य आरोपित गिरफ्तार

अपहरण का मुख्य आरोपित गिरफ्तार

बलथर पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक गांव से अपहृत नाबालिग मामले के मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल ने बताया कि अनुरूद्ध महतो को उसके घर से छापेमारी कर गिरफ्तार...

अपहरण का मुख्य आरोपित गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,बेतियाThu, 23 May 2019 04:10 PM
ऐप पर पढ़ें

बलथर पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक गांव से अपहृत नाबालिग मामले के मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल ने बताया कि अनुरूद्ध महतो को उसके घर से छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया। मामले में अपहृता के पिता ने गिरफ्तार मुख्य आरोपित समेत छह के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करायी थी। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। घटना 16 मई की रात की बतायी गयी है। वहीं पुलिस तीसरे दिन अपहृता सीमावर्ती गांव सड़किया टोला के नजदीक से बरामद किया। अपहर्ता पुलिस को देख नावालिग अपहृता को छोड़कर भागने में सफल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें