ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेतियातेजधार हथियार से जंंगली नीलगाय का किया शिकार 

तेजधार हथियार से जंंगली नीलगाय का किया शिकार 

वीटीआर के जंगल के साथ-साथ अब जंगल के बाहर रिहायशी क्षेत्रों में जंगली जानवरों की शिकार की घटना तेज हो गई है। शिकारियों का समूह रिहायशी क्षेत्र में डेरा डालकर जंगल से भटक कर जा रहे जानवरों का शिकार...

तेजधार हथियार से जंंगली नीलगाय का किया शिकार 
बगहा | एक संवाददाता Thu, 23 Jan 2020 01:35 PM
ऐप पर पढ़ें

वीटीआर के जंगल के साथ-साथ अब जंगल के बाहर रिहायशी क्षेत्रों में जंगली जानवरों की शिकार की घटना तेज हो गई है। शिकारियों का समूह रिहायशी क्षेत्र में डेरा डालकर जंगल से भटक कर जा रहे जानवरों का शिकार करने लगे हैं।  इस दौरान बुधवार की अहले सुबह बगहा पुलिस जिला के लौकरिया थाना के नयागांव एसएसबी कैंप के समीप शिकारियों ने तेजधार हथियार भाला से मार एक जंगली नीलगाय का शिकार कर दिया है। घटनास्थल पर नीलगाय का शव पड़े होने की सूचना मिलते ही बगहा वन क्षेत्र के वनकर्मियों की टीम मौके पर पंहुचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृत  निलगाय के शव को कब्जे में कर लिया है।  जंगल के बाहर रिहायशी इलाके में इस शिकार की घटना होने के बाद वन विभाग की बेचैनी बढ़ गई है।  साथ ही शिकारियों ने  उन्हें जंगल के साथ-साथ रिहायशी इलाकों में डेरा डालकर जंगली जानवरों का शिकार करने लगे हैं।  इस शिकार के मामले में बताया जाता है कि यह नीलगाय वीटीआर के मदनपुर वन क्षेत्र के जंगल से भटक कर सरेह में जा रहा होगा। इसी बीच शिकारियों ने नयागांव के पास तेज धार दार हथियार (भाला)  से मारकर इस जंगली जानवर का शिकार कर लिया है।  नीलगाय के शरीर पर  हथियार से हमले का जख्म का निशान मिला है। और गले में फंदा लगने का भी निशान मिला है। इस घटना के संबंध में बगहा वन क्षेत्र अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर मदनपुर वन क्षेत्र के वनकर्मियों की टीम पहुंच कर  मामले की जांच कर रही है । वनकर्मियों ने इस घटना के संबंध में बगहा वन क्षेत्र कार्यालय को भी दिया है।  इस मामले की गहन जांच पड़ताल की जा रही है । वन क्षेत्राधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि इस नीलगाय को भाला से शिकार करने वाले शिकारी की पहचान कर लिया गया है।  बहुत जल्द ही वाइल्ड लाइफ एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा । उन्होंने बताया कि इस शिकार की घटना में कितने शिकारी शामिल है उसकी गहन जांच की जा रही है। साथ ही नील गाय का शिकार कैसे हुआ और किस हालत में हुई है । इस मामले की जांच के लिए वनकर्मियों की टीम को लगाया गया है ।
नीलगाय  जा रहा था सरेह की ओर 
वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन क्षेत्र के जंगल से भटक कर गए एक हिरण का शिकार भी दो दिन पूर्व शिकारियों ने कर उसके मांस को बाटी लगा लिया है । दो दिनों के अंदर शिकार की दूसरी घटना होने से वन विभाग की सुरक्षा की पोल खुलने लगी है। वन विभाग को शिकारियों ने खुली चुनौति दे रखी है। इसके कारण वन विभाग की परेशानी बढ़ गयी है। शिकारियों के सामने वन विभाग के कर्मचारी बौना दिख रहे हैं । अगर यही हालात रहा तो जंगल से भटक कर रिहायशी क्षेत्रों में जा रहे वन्यजीव और शिकारियों के हाथों से नहीं बचेंगे। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें