ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेतियाहाई स्कूलों की शैक्षणिक व्यवस्था में होगा सुधार

हाई स्कूलों की शैक्षणिक व्यवस्था में होगा सुधार

उच्च विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार को लेकर शिक्षा विभाग की कवायद तेज हो गई है। शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार के लिए जिले के प्रत्येक माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पुस्तकालय में...

हाई स्कूलों की शैक्षणिक व्यवस्था में होगा सुधार
हिन्दुस्तान टीम,बेतियाMon, 30 Sep 2019 05:28 PM
ऐप पर पढ़ें

उच्च विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार को लेकर शिक्षा विभाग की कवायद तेज हो गई है। शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार के लिए जिले के प्रत्येक माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पुस्तकालय में किताबों का क्रय किया जाएगा। जिससे की शिक्षकों और छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन में परेशानी न हो।

इसके साथ ही इन किताबों में दो तिहाई किताबें पाठ्यक्रम से रहेंगी। जिससे की विद्यालय के पुस्तकालय में भी छात्र-छात्राएं जाकर शिक्षा हासिल कर सकें। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा के निदेशक गिरिवर दयाल सिंह द्वारा सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दे दिया गया है। जिससे कि उच्च विद्यालयों की शिक्षा में सुधार किया जा सके।

इसके साथ ही प्रत्येक माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा नौवीं से 12वीं तक के शिक्षकों के लिए कॉमन रूम की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। जिससे शिक्षक आपस में भी विचार विमर्श कर सकें। जिससे नए-नए विषयों पर बच्चों को समझाने में असानी होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें