ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेतियाशहर को जलजमाव से दिलाई मुक्ति : डॉ. संजय

शहर को जलजमाव से दिलाई मुक्ति : डॉ. संजय

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि शहर को जलजमाव से मुक्त बनाने में इतिहास कायम हुआ है। इस साल सामान्य से काफी अधिक वर्षा होने के बाद भी शहर जल जमाव से मुक्त रहा। इसके लिए...

शहर को जलजमाव से दिलाई मुक्ति : डॉ. संजय
हिन्दुस्तान टीम,बेतियाTue, 15 Oct 2019 03:00 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि शहर को जलजमाव से मुक्त बनाने में इतिहास कायम हुआ है। इस साल सामान्य से काफी अधिक वर्षा होने के बाद भी शहर जल जमाव से मुक्त रहा। इसके लिए सभापति समेत नगर परिषद प्रशासन बधाई के पात्र है।

वे सोमवार को नप के सभागार में अपने अभिनन्दन व सम्मान समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि शहर को अतिक्रमणमुक्त बनाने का अभियान छेड़ने वाले डीएम डॉ. निलेश रामचन्द्र देवरे का कार्य भी बेहद सराहनीय है। उनके आह्वान पर दर्जनों लोगों ने खुद से अपने मकान एवं दुकानों को तोड़कर सड़क व नाले की जमीन खाली कर दी है। वहीं शहर को सुंदर बनाने के लिए प्रशासन को सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत गान से किया गया।

शांति का प्रतीक कबूतर उड़ाया गया

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वीं जयंती के अवसर पर शांति का प्रतीक कबूतर को छोड़ा गया। नप सभापति गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि कबुतर आजादी का प्रतीक माना जाता है। इसी उदेश्य से सम्मान समारोह के अवसर पर सात जोड़ी कबूतर उड़ाया गया। प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद डॉ. संजय जायसवाल के साथ साथ चनपटिया विधायक प्रकाश राय व रामनगर विधायक भागीरथी देवी ने संयुक्त रूप से कबूतर को उड़ाया।

साफ -सफाई में भगवान का वास

इस दौरान सांसद ने स्वागत गान गाने वाले सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र छात्राओं को सम्मानित करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। रामनगर विधायक भगीरथी देवी ने कहा कि साफ सफाई में भगवान के बास होला। चनपटिया विधायक प्रकाश राय ने कहा कि विकास में सबकी भागीदारी व जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। पूर्व मंत्री रेणु देवी ने कहा कि गरीबों को उजाड़ने के साथ बसाना भी जरूरी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते नप सभापति गरिमा सिकारिया ने स्वागत भाषण में कहा कि मुझे सभापति का पद दिलाने से अब तक प्रदेश अध्यक्ष लगातार मार्गदर्शन करते रहे हैं। उनके प्रयास से शहर में अमृत योजना में चयन हो सका।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें