ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेतियालालसरैया में वृद्ध का शव मिला

लालसरैया में वृद्ध का शव मिला

लाल सरैया स्टेडियम के पीछे नहर में वृद्ध मोहन सहनी (65) का शव पुलिस ने बरामद किया। वृद्ध मझरिया शेख के रहने वाले थे। उन्हें एक मात्र पुत्री है। ग्रामीणों के अनुसार वे बेहद गरीब थे। थानाध्यक्ष कृष्ण...

लालसरैया में वृद्ध का शव मिला
हिन्दुस्तान टीम,बेतियाThu, 23 May 2019 04:23 PM
ऐप पर पढ़ें

लाल सरैया स्टेडियम के पीछे नहर में वृद्ध मोहन सहनी (65) का शव पुलिस ने बरामद किया। वृद्ध मझरिया शेख के रहने वाले थे। उन्हें एक मात्र पुत्री है। ग्रामीणों के अनुसार वे बेहद गरीब थे। थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार स्टेडियम स्थित नहर सुनसान जगह पर है। स्कूल जाने के दौरान बच्चों ने झाड़ी में शव देखा। बच्चों ने इसकी जानकारी गांव में दी। गांव के लोगों ने पंचायत के मुखिया पति रूपचंद्र दास को बताया। उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना पर थाना के अवर निरीक्षक योगेंद्र सिंह पहुंचकर लाश को कब्जे में लिया। मुखिया ने बताया कि लाश की पहचान उनकी पत्नी द्वारा किया गया है। पत्नी ने बताया कि उसके पति तीन दिनों से गायब थे। तीन दिनों से शव पड़े होने के कारण उससे बदबू आने लगी थी। अब गांव में वृद्ध की मौत की चर्चा होने लगी है। लोग आत्महत्या व हत्या दोनों पर चर्चा कर रहे हैं। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें