ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेतियाअपने जन्मदिन पर पौधे लगाएंगे जेएनवी के बच्चे

अपने जन्मदिन पर पौधे लगाएंगे जेएनवी के बच्चे

जवाहर नवोदय विद्यालय वृन्दावन में नवोदय विद्यालय समिति के तत्वावधान में शनिवार से ग्रीन स्कूल अभियान की शुरुआत की...

जवाहर नवोदय विद्यालय वृन्दावन में नवोदय विद्यालय समिति के तत्वावधान में शनिवार से ग्रीन स्कूल अभियान की शुरुआत की...
1/ 2जवाहर नवोदय विद्यालय वृन्दावन में नवोदय विद्यालय समिति के तत्वावधान में शनिवार से ग्रीन स्कूल अभियान की शुरुआत की...
जवाहर नवोदय विद्यालय वृन्दावन में नवोदय विद्यालय समिति के तत्वावधान में शनिवार से ग्रीन स्कूल अभियान की शुरुआत की...
2/ 2जवाहर नवोदय विद्यालय वृन्दावन में नवोदय विद्यालय समिति के तत्वावधान में शनिवार से ग्रीन स्कूल अभियान की शुरुआत की...
हिन्दुस्तान टीम,बेतियाSat, 07 Sep 2019 05:08 PM
ऐप पर पढ़ें

जवाहर नवोदय विद्यालय वृन्दावन में नवोदय विद्यालय समिति के तत्वावधान में शनिवार से ग्रीन स्कूल अभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर पौधरोपण के साथ-साथ स्वच्छता तथा पर्यावरण संरक्षण से संबंधित कई कार्यक्रम आयोजित किए गये। विज्ञान शिक्षक एवं कार्यक्रम प्रभारी विश्वमोहन प्रसाद ने कहा कि ग्रीन स्कूल ड्राइव के तहत इको क्लब के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए सचेत करना तथा पौधरोपण अभियान चलाना है। पौधरोपण के साथ साथ कम्पोस्ट बनाना एवं छात्र-छात्राओं को वेस्ट से बेस्ट अर्थात रीसाइक्लिंग एवं रीयूज के लिए अभिप्रेरित करना है।

पूरे जवाहर नवोदय विद्यालय में ग्रीन डस्टबिन एवं ब्लू डस्टबिन का प्रयोग करना है। पौधरोपण से हम अपने वर्तमान एवं भविष्य दोनों को सुरक्षित कर सकते हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य ‘क्लीन स्कूल, ग्रीन स्कूल बनाना है। जेएनवीइको क्लब के तत्वावधान में संजीवनी एवं रामबाण औषधि के पौधों का गार्डन बनाया जाएगा। विश्वमोहन प्रसाद ने छात्र-छात्राओं को उनके जन्मदिन पर एक पौधा लगाने तथा उसकी देखभाल करने का संकल्प दिलाया।

प्राचार्य डॉ. जनार्दन सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक करना है। हरियाली ही भविष्य का आधार है। इससे समाज को अवगत कराना हम सबका दायित्व है। उपप्राचार्य आरपी सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों के अंदर पर्यावरण को संरक्षित करने के लिये तथा स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए एक मात्र विकल्प पौधरोपण है। शारीरिक शिक्षिका सुमन कुमारी, गणित शिक्षिका श्रेयसी बोस, हिन्दी शिक्षिका रीना श्रीवास्तव, कला शिक्षक सुजीत कुमार व शारीरिक शिक्षक ब्रजेश कुमार ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सराहनीय योगदान दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें