ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेतियाप्रशासन ने प्रखंडों में बनाया शरण स्थल

प्रशासन ने प्रखंडों में बनाया शरण स्थल

बाढ़ से निपटने के लिए जिला प्रशासन कमर कस लिया है। बाढ़ में जन जीवन अस्त व्यस्त नही हो इसकी भी सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। बाढ़ आने के बाद बाढ़ पीड़ित सुरक्षित स्थान पर शरण ले सके इसके लिए जिला...

प्रशासन ने प्रखंडों में बनाया शरण स्थल
हिन्दुस्तान टीम,बेतियाSun, 14 Jul 2019 06:27 PM
ऐप पर पढ़ें

बाढ़ से निपटने के लिए जिला प्रशासन कमर कस लिया है। बाढ़ में जन जीवन अस्त व्यस्त नही हो इसकी भी सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। बाढ़ आने के बाद बाढ़ पीड़ित सुरक्षित स्थान पर शरण ले सके इसके लिए जिला प्रशासन ने जगह जगह शरण स्थल चिह्नित किया है। जहां बाढ़ पीड़ितों के लिए हर व्यवस्था उपलब्ध रहेगा। शरण स्थल पर मानव के साथ साथ मवेशियों के रहने व चारा का व्यवस्था मुस्तैद रहेगा। डीएम डॉ. निलेश रामचंद्र देवरे ने कहा कि बाढ़ नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह संकल्पित है। साथ ही बाढ़ पीड़ितों के सुरक्षा के लिए विशेष तैयारी की गयी है। विशेष परिस्थिति में बाढ़ पीड़ित नजदीक के शरण स्थल पर पहुंच सुरक्षित रह सकते है।

इधर मझौलिया के बरवा सेमरा घाट स्थित राजकीय उत्क्रमित विद्यालय, हरपुर गढ़वा ,पंचायत सरकार भवन, महनवा उत्क्रमित विद्यालय, डुमरी उत्क्रमित , विद्यालय, गुदरा उत्क्रमित विद्यालय, बहुअरवा, परसा हरगुण शाही उच्च ,विद्यालय सरिसवा, उच्च विद्यालय गुरचुरवा, मध्य विद्यालय मझौलिया, पंचायत भवन धोकराहां, रतनमाला पंचायत भवन, महोदीपुर व कुर्मी टोला , पंचायत भवन में शरण स्थल बनाया गया है। नौतन के राजकीय मध्य विद्यालय शिवराजपुर, राजकीय मध्य विद्यालय मंगलपुर गुदरिया, योगापट्टी के सरकारी विद्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र, पंचायत भवन, नरकटियागंज अंचल क्षेत्र के सभी पंचायत भवन, लौरिया अंचल क्षेत्र के सभी पंचायत भवन, सिकटा जनता उच्च विद्यालय सिकटा, जग्रन्नाथ पुर उच्च विद्यालय, बैसखवा मध्य विद्यालय, दु:खी छापर उच्च विद्यालय गौनाहा के मेघौली श्रीरामपुर उ.म. विद्यालय , भितहरवा उ.म. वि. मनरेगा भवन, मेहनौल, खुर्द हाई स्कूल, बेलसंडी प्रा. वि. महुई ,मैनाटांड़- महुअवा सगरौवा उ. म. वि., भेड़िहारी उ. म. वि., रा. म. वि. रमपुरवा, उ. म. वि. बालक मैनाटांड़, उ. म. वि. विरची, प्रा. वि. उर्दू सुखलही , मधुबनी के प्रा. वि. धनहा, उच्च वि. मधुबनी, राजीव गांधी सेवा पडरी, चिउरही आदि जगहों को चिन्हित किया गया है। पिपरासी प्रा. वि. श्रीपतनगर, बुनियादी वि. मंझरिया, उ. म. वि. पिपरासी, प्रा. वि. सौउराहां, प्रा. वि. ठोरी, भितहां के अजय नगर उच्च विद्यालय रेहड़ा, रा. म. वि. बैरटवा, रा. म. वि. बिनही आदि में बनाया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें