Hindi NewsBihar Newsbettiah raj administration issued notice to more than 350 family for vacant land west champaran
355 परिवार जमीन खाली कर दें, बिहार में बेतिया राज के नोटिस से हड़कंप

355 परिवार जमीन खाली कर दें, बिहार में बेतिया राज के नोटिस से हड़कंप

संक्षेप:

ग्रामीणों का कहना है कि ऐसा हुआ तब उनका जीवन और घर-गृहस्थी सबकुछ बर्बाद हो जाएगा। फिर उनके जीवन भर घर बसाना संभव नही हो पाएगा। लोगों का कहना है कि उन्होंने जीवनभर की पूंजी लगा घर बनाया है और अब टूटने से सड़क पर आना पड़ेगा।

Jan 05, 2026 02:09 pm ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, ठकराहा, निज प्रतिनिधि, पश्चिम चंपारण
share Share
Follow Us on

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में बेतिया राज की जमीन पर बसे सैकड़ों परिवार को अब घर छोड़ना पड़ सकता है। बेतिया के भितहा प्रखंड में बेतिया राज की भूमि पर बसे साढ़े तीन सौ परिवारों को हटाने की तैयारी चल रही है। अंचल प्रशासन ने बेतिया राज प्रबंधक के निर्देशानुसार 355 लोगों को नोटिस जारी कर आवासीय जमीन खाली करने को कहा गया है। नोटिस मिलने के बाद से ही लोगों में हाहाकार मचा हुआ है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ग्रामीण रामप्रताप बैठा,गौरीशंकर गुप्ता,नथुनी राम, बिनोद पटेल,हरिलाल राम,राजेंद्र राम,चन्द्रदेव राम,उदय कुर्मी,जयप्रकाश पटेल, उमेश पटेल,शिव गुप्ता,श्रीराम गुप्ता आदि लोगों का कहना है कि उनके पूर्वजों को बेतिया राज से जमीन मिली थी और वे यहां 125 वर्षों से अधिक समय से रह रहे हैं। उनका कहना है कि अनेकों बार क्षेत्र में बाढ़ आया और आगलगी हुई,जिससे उनके कागजात नष्ट हो गए। अब अंचल प्रशासन कागज मांग रहा है। जबकि अंचल कागजात उपलब्ध नहीं होना स्वभाविक है। वर्तमान ग्रामीणों के पास वर्षों पुरानी बेतिया राज का कागजात उपलब्ध नहीं है।

ये भी पढ़ें:एक के साथ हुई जूनियर इंजीनियर की लड़ाई, पूरे गांव की बिजली काट दी; गजब हुआ

कागजात नहीं होने से घर उजड़ने की नौबत आ गई है।,उन्हें जमीन खाली करने को कहा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसा हुआ तब उनका जीवन और घर-गृहस्थी सबकुछ बर्बाद हो जाएगा। फिर उनके जीवन भर घर बसाना संभव नही हो पाएगा। लोगों का कहना है कि उन्होंने जीवनभर की पूंजी लगा घर बनाया है और अब टूटने से सड़क पर आना पड़ेगा।

लोग लीज या नया नीलामी पर जमीन देने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वे लोग गरीब और मजदूर हैं, उनके पास रहने के लिए कोई दूसरा स्थान व विकल्प भी नहीं है। सरकार और बेतिया राज प्रबंधक से सहानुभूति बरतने की मांग कर रहे हैं। भितहा के सीओ मनोरंजन शुक्ला ने कहा कि ग्रामीणों पर सहानुभूति या कार्रवाई सबकुछ बेतिया राज प्रबंधक पर निर्भर है। आंचल से बेतिया राज प्रबंधक के निर्देशानुसार कार्यवाही की जा रही है।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।