Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsYouth Festival Kicks Off in Begusarai Cultural Showcase for Participants Aged 15-29
जिला स्तरीय युवा उत्सव का भव्य आगाज, युवा कलाकारों ने दी प्रस्तुति

जिला स्तरीय युवा उत्सव का भव्य आगाज, युवा कलाकारों ने दी प्रस्तुति

संक्षेप:

लीड युवा पेज::::::::: ले रहे हिस्सा वक्ताओं ने सांस्कृतिक व रचनात्मक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया फोटो नंब

Dec 06, 2025 07:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के कंकौल स्थित प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी में तीन दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव का शुभारंभ शनिवार को किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालय, महाविद्यालय एवं संस्थाओं के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन अपर समाहर्ता सह लोक शिकायत निवारण अधिकारी शकील आलम, डीईओ मनोज कुमार, जिला सूचना जनसंपर्क अधिकारी नेहा कुमारी, जिला खेल अधिकारी बिट्टू कुमार और जिला कला संस्कृति अधिकारी श्याम सहनी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। शास्त्रीय एकल गायन में रोशनी कुमारी, रेशम कुमारी, हर्षित कुमार, सुनील कुमार, प्रभात कुमार, ध्रुव राज, आर्यन राज, रूपा कुमारी, तनुजा प्रवीण, ज्योति कुमारी और नकुल कुमार ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एकल लोक गायन में रुचि कुमारी, भावेश कुमार, महिमा कुमारी, सिद्धार्थ नंदन, प्रीति कुमारी और प्रिया कुमारी ने प्रस्तुति दी. इन दोनों विद्या में निर्णायक के रूप में डॉ. मनोहर गोपाल, अरविंद पाठक और कविता कुमारी ने अपनी भूमिका निभाई। एकल वादन (तबला) में शिवम कुमार, अमन कुमार, अतुल कुमार, आयुष राज, अभिनव कुमार और गौतम कुमार ने अपनी प्रस्तुति दी। निर्णायक का कार्य दिनेश पाल और अशोक कुमार पासवान ने किया। मूर्ति कला प्रतियोगिता में अनु कुमारी, नीतीश कुमार,आशीष रंजन, भोला कुमार और सन्नी आनंद ने उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन किया। चित्रकला प्रतियोगिता में जिज्ञासा, आशिकी, अमरदीप, अर्णव, अंजलि, आराध्या, मुस्कान और अंशु कुमार ने हिस्सा लिया। इन दोनों विद्या में निर्णायक के रूप में मनीष कौशिक और इंद्र मोहन प्रसाद ने अपनी भूमिका निभाई। कार्यक्रम के सफल संचालन में मनोज कुमार ने भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मनुष्य के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण आधार है कला एवं संस्कृति उद्घाटन के बाद जिला कला संस्कृति अधिकारी ने सभी आगंतुक अतिथियों को अंग वस्त्र, मोमेंटो और पौधा देकर स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत ईशा और उनकी टीम के द्वारा गणेश वंदना और स्वागत गीत से हुई। मौके पर जिला लोक शिकायत निवारण अधिकारी (अपर समाहर्ता) शकील अहमद ने युवाओं को ऐसे सांस्कृतिक व रचनात्मक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कला एवं संस्कृति मनुष्य के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण आधार है, जो समाज और व्यक्ति दोनों को सुसंस्कृत बनाने में अपनी बड़ी भूमिका निभाती है। डीईओ मनोज कुमार ने प्रतिभागियों के उत्साह और सृजनशीलता की सराहना की। जिला सूचना जनसंपर्क अधिकारी नेहा कुमारी ने कहा कि ये युवा अपनी प्रतिभा से हर स्तर पर बेगूसराय जिले का नाम रोशन कर सकते हैं। जिला खेल अधिकारी बिट्टू कुमार ने कहा कि भारत युवाओं का देश है। बेगूसराय के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। युवा महोत्सव उनकी प्रतिभा को एक मंच देता है। जिला कला संस्कृति अधिकारी श्याम सहनी ने कहा कि बेगूसराय जिला की कला संस्कृति के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान रही है। इसमें सफल प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इससे वे अपनी कला का प्रदर्शन राज्य व राष्ट्र स्तर पर कर सकते है। तीन दिवसीय युवा उत्सव में समूह लोक गीत , समूह लोक नृत्य, कविता लेखन, कहानी लेखन, चित्रकारी, वकृता एवं नवाचार विज्ञान आदि विधाओं में छात्र-छात्राएं भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। शिक्षक गौरव कुमार पाठक ने मंच संचालन किया। वहीं संगीत शिक्षक रूपेश कुमार ने अपनी सुंदर प्रस्तुति देकर दर्शकों की तालियां बटोरी।