Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsYouth Federation Condemns Israeli Attacks in Gaza as Humanitarian Crisis
फिलिस्तीन में नरसंहार मानवता के लिए कलंक : शंभू देवा

फिलिस्तीन में नरसंहार मानवता के लिए कलंक : शंभू देवा

संक्षेप:

बेगूसराय में ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन की विशेष बैठक हुई, जहां इज़रायली हमलों को मानवता पर कलंक करार दिया गया। एवाईआईएफ के नेताओं ने बताया कि अब तक 60 हजार से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं और 1 लाख बच्चे...

Aug 10, 2025 08:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

बेगूसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन के जिला सचिव मंडल की विशेष बैठक रविवार को हुई। अध्यक्षता जिला सचिव शबाब आलम ने की। एवाईआईएफ के राज्य अध्यक्ष शंभू देवा ने गाज़ा में जारी इज़रायली हमलों को मानवता पर कलंक करार दिया। कहा कि फिलिस्तीन में खासकर बच्चों और युवाओं को निशाना बनाकर सुनियोजित नरसंहार किया जा रहा है। एआईएसएफ के राष्ट्रीय सचिव अमीन हमजा ने कहा कि अब तक 60 हजार से अधिक फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं और 21 लाख से अधिक लोग गंभीर भुखमरी से जूझ रहे हैं। एवाईआईएफ के जिला सचिव धीरेंद्र कुमार और अध्यक्ष शबाब आलम ने बताया कि 2 साल से कम उम्र के करीब 1 लाख बच्चे भुखमरी के खतरे में हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कहा कि यह युद्ध नहीं, एक सुनियोजित जनसंहार है। कहा कि 12 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर फिलिस्तीनी जनता के साथ एकजुटता दिखाते हुए इस नरसंहार के खिलाफ आवाज़ उठाएंगे। बैठक में राहुल कुमार, रोशन कुमार, अतुल अंजान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।