देश न चलेगा संविधान के बिना...पर झूमे लोग
बिक्रमपुर पंचायत के अम्बेडकर नगर में मंगलवार को युवाओं ने अम्बेडकर जयंती के अवसर पर झांकी निकाली। पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। झांकी का भ्रमण बिक्रमपुर, लहरपुर, और अन्य जगहों पर हुआ। मुख्य कलाकार राम सुमरन पासवान ने बाबा साहब के विचारों को गीतों के माध्यम से प्रस्तुत किया।

चेरियाबरियारपुर। बिक्रमपुर पंचायत के अम्बेडकर नगर में मंगलवार को अम्बेडकर जयंती पर युवाओं ने झांकी निकाल कर पूरे इलाके में भ्रमण किया। इससे पहले पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके बाद बिक्रमपुर, लहरपुर, भरकाहा चौक, चेरियाबरियारपुर, मंझौल, शाहपुर में झांकी के साथ यवकों ने भ्रमण किया। मुख्य कलाकार राम सुमरन पासवान ने गीत के माध्यम से बाबा साहब के विचारों को दर्शकों के बीच रखा। उनके गीत -देश न चलेगा संबिधान के बिना... सुन लोग झूमते नजर आए। मौके पर थानाध्यक्ष ज्योति कुमार बासु, बनवारी पासवान, लगनदेव पासवान, सुजीत कुमार पासवान, पवन कुमार, सम्राट राणा, जीतेन्द्र कुमार, राधेश्याम, नवीन कुमार, पंकज कुमार आदि थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


