ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेगूसरायशहर से लेकर गांवों में उत्साह के साथ किया योगाभ्यास

शहर से लेकर गांवों में उत्साह के साथ किया योगाभ्यास

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में कार्यक्रमों की धूम रही। लोगों में उत्साह देखते ही बन रहा था। विभिन्न जगहों पर आयोजित कार्यक्रम में बूढ़े, जवान, बच्चे हर आयुवर्ग के लोगों ने...

शहर से लेकर गांवों में उत्साह के साथ किया योगाभ्यास
हिन्दुस्तान टीम,बेगुसरायThu, 21 Jun 2018 06:36 PM
ऐप पर पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में कार्यक्रमों की धूम रही। लोगों में उत्साह देखते ही बन रहा था। विभिन्न जगहों पर आयोजित कार्यक्रम में बूढ़े, जवान, बच्चे हर आयुवर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया। शहर में मुख्य रूप से गांधी स्टेडियम, जीडी कॉलेज, बीपी इंटर स्कूल, एसके महिला कॉलेज में योग शिविर लगाया गया।

गांधी स्टेडियम में शिविर में डीईओ श्यामबाबू राम ने कहा कि भागदौड़ की जिंदगी में लोग आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे हैं लेकिन मन से शांति दूर हो रही है। नतीजा है कि लोग धीरे-धीरे अस्वस्थ हो रहे हैं। इसलिए स्वस्थ व निरोग रहने के लिए योग जरूरी है।

शविर में छात्रा-छात्रा, शिक्षक, शिक्षा विभाग के कर्मी व आमजन शामिल हुए। योग करने के बाद जनआंदोलन के रूप में इसे प्रचारित करने का संकल्प लिया। योग ट्रेनर आचार्य कृष्ण मुरारी, आचार्य संजीव कुमार, सदर बीईओ साकेत बिहारी ठाकुर, बीपी स्कूल के प्राचार्य डॉ. प्रवीणचंद्र राय, कॉलेजिएट स्कूल के प्राचार्य डॉ. सुबोध कुमार, बीआरपी वीरेन्द्र कुमार, सीआरसीसी उमेश मिश्रा आदि थे।

एसके महिला कॉलेज में छात्राओं के साथ शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने स्वस्थ रहने के लिए योगाभ्यास किया। प्राचार्या डॉ. स्वपना चौधरी ने कहा कि बेहतर जीवन जीने के लिए योग जरूरी है। मौके पर डॉ. रामकुमार सिंह, डॉ. मंजूबाला सिंह, धनेस प्रसाद राय, छात्रा निहारिका कुमारी, सारिका कुमारी, नोवा किंग, कोमल कुमारी आदि थे। राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में योग प्रशिक्षण कार्यशाला में प्राचार्य डॉ. उमाशंकर ने योगासन के माध्यम से दर्द से छुटकारा दिलाने के टिप्स दिये।

मनुष्य को दीर्घायु प्रदान करता है योग

गढ़पुरा। निज संवाददाता

योग मनुष्य को दीर्घायु जीवन प्रदान करता है। यह भारत की प्राचीन परंपरा का अमूल्य उपहार है। आरएन सिंह प्रोजेक्ट बालिका प्लस टू हाई स्कूल में योगाचार्य आलोक कुमार ने ये बातें कहीं। उन्होंने सूर्य नमस्कार, अनुलोम विलोम, कपालभाति आदि का प्रशिक्षण दिया। इधर गायत्री परिवार द्वारा गढ़पुरा हाई स्कूल के परिसर में योग शिविर में छात्र- छात्राओं के अलावा ग्रामीणों ने भाग लिया। गायत्री परिवार के सुशील कुमार सिंघानिया ने विभिन्न तरह का योगाभ्यास कराया। इधर आयुष मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के सौजन्य से मारवाड़ी धर्मशाला प्रांगण में योग दिवस पर कार्यक्रम हुए। दूसरी तरफ कुम्हारसों हाई स्कूल, मालीपुर मध्य विद्यालय, सुजानपुर मध्य विद्यालय, कुम्हारसों मध्य विद्यालय, दुनहीं मध्य विद्यालय में भी कार्यक्रम हुआ।

जीवन में योग को अपनाकर रहें निरोग

खोदावंदपुर। निज प्रतिनिधि

योग को जीवन में अपना कर दैनिक चर्या में शामिल कर निरोग रहें। योग हमें सुखद जीवन जीने की कला सिखाती है। यह बात पूर्व राज्य मंत्री अशोक कुमार ने आशा ज्योति आनंद योग पीठ, दौलतपुर की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कहीं। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व मंत्री, बीडीओ अनुरंजन कुमार, अंचलाधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव व थानाध्यक्ष रीता कुमारी ने किया।

इस अवसर पर योग गुरु स्वामी धर्म दास महाराज व डॉ. अखिलेश कुमार ने अभ्यास कराया। मौके पर संस्था के निदेशक संतोष कुमार पटेल, युगेश्वर महतो आदि थे। वहीं किसान उच्च विद्यालय तारा बरियारपुर, मध्य विद्यालय दौलतपुर नवटोलिया, मेघौल, ताराबरियारपुर, बेगमपुर सहित कई विद्यालयों में योगाभ्यास कराया गया। खोदावंदपुर गायत्री परिवार द्वारा किसान उच्च विद्यालय ताराबरियारपुर में योग गुरु अजीत कुमार, एचएम अरूण कुमार, जवाहर चौधरी आदि थे।

बॉटम:

दैनिक योग कराने के लिए नौ साल से समर्पित हैं गढ़हरा के दंपती

शिविर में बड़ी संख्या में हिन्दू-मुस्लिम समुदाय के लोगों ने लिया हिस्सा

अभेदानंद आश्रम बारो में नियमित होता है सामूहिक योगाभ्यास,

गढ़हरा। अभेदानंद आश्रम बारो में पतंजलि योग शिविर के तहत गढ़हरा के एक दंपती बीते करीब नौ साल से लगातार महिला और पुरुषों को प्रातःकालीन दैनिक योगाभ्यास कार्य कराते आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस मनाया जाता है । लेकिन योगाचार्य धर्मेन्द्र कुमार और उनकी पत्नी निभा वर्णवाल का समाज के प्रति त्याग और परिश्रम सदैव सराहनीय है।

प्रतिदिन शिविर के माध्यम से इलाके के सैकड़ो लोग स्वस्थ रहने और योग का मजा ले रहे हैं। विश्व योग दिवस के मौके आर्य समाज की ओर से भव्य रूप से विशेष शिविर का आयोजन हुआ। संगीत विद्या में मुख्यमंत्री सम्मान से सुशोभित श्रीमती वर्णवाल का कहना है कि 24 घण्टे लोग काम ही करना चाहता है। आराम कम मिलता है। लेकिन शरीर स्वस्थ रखने के लिए व्यक्ति को एक घंटा योगा या व्यायाम करने में परेशानी होती है। मौके पर आचार्य अरुण प्रकाश आर्य, जिलाध्यक्ष शिवजी आर्य, भूदेव आर्य, संतोष ठाकुर, ललन प्रसाद, मुक्तेश्वर वर्मा, सुशील राणा, मुकेश ठाकुर आदि थे।

योगाभ्यास कर रोग से रहें मुक्त

मटिहानी। प्रखंड मुख्यालय स्थित केएल हाई स्कूल में एचएम दिवाकर सिंह ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। मौके पर रामाश्रय ठाकुर, नीरज कुमार, जया मिश्रा, मुन्ना, राहुल, सुबोध कुमार आदि थे। वहीं मध्य विद्यालय मटिहानी, खरीदी, वागडोव, महेन्दपुर, खड़गपुर, गोदरगावां, बदलपुरा में भी योग कराया गया। मौके पर कंचन कुमारी, चंद्रकांत, हरिकांत, प्रेमलाल महतो, मनोज कुमार पिंटू, फुलेना चौधरी, मो. जमील अहमद, अजय कुमार आदि थे।

बलिया से नि.सं. के अनुसार स्थानीय विवाह भवन में नगर भाजपा मंडल द्वारा योग शिविर में योगाचार्य विजय, राकेश रौशन, अमर कुमार रस्तोगी आदि थे।

नावकोठी से नि.सं. के अनुसार एपीएस हाई स्कूल मैदान में प्रशिक्षित शारीरिक शिक्षक महेश्वर दास, एपीएस मिडिल स्कूल नावकोठी में प्रधानाध्यापक राजेश कुमार, कन्या मिडिल स्कूल में आचार्य नरेन्द्र झा, उत्क्रमित मिडिल स्कूल हसनपुर बागर में प्रो हरे राम सिंह ने बच्चों को योग की शिक्षा दी।

छौड़ाही से नि.सं. के अनुसार मध्य विद्यालय सिहंमा में शिक्षक सह सीआरसी शिवाकांत राय के निर्देशन में लगभग 100 छात्र छात्राओं को योग का प्रशिक्षण दिया गया। सिहमा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमित कुमार योग के महत्व की जानकारी दी। मौके पर शिक्षक मोहम्मद अशफाक मुज़्तर, राज नारायण चौरसिया, सुषमा कुमारी, प्रवीण आरा, पूनम कुमारी, रीना कुमारी, धर्मेंद्र कुमार आदि थे।

डंडारी से नि.सं. के अनुसार विशनपुर दुर्गा स्थान में चल रहे योगाभ्यास शिविर में भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार गुड्ड के अलावा सचिन झा, प्रवीण झा, कुमोद किशोर पोद्दार, पंकज राय, मनोज राय, राजीव सिंह, अभिमन्यु सिंह, अशोक कुमार, गौतम कुमार आदि थे।

स्कूली बच्चों व शिक्षकों ने किया योगाभ्यास

भगवानपुर। निज संवाददाता

प्रखंड के 15 स्कूलों में योग शिविर का आयोजन किया गया। फिजिकल टीचर द्वारा बच्चों व शिक्षको को योग का अभ्यास करवाया गया। एचएम अशोक कुमार सिंह, रईशउद्दीन,अजय पासवान, सुरुचि कुमारी आदि थे। कमला भुवनेश्वर बीएड कालेज चंदौर मे योग शिक्षक प्रभात रंजन, प्राचार्य डॉ संजीव कुमार झा के नेतृत्व में योग अभ्यास करवाया गया। बरौनी से निज संवाददाता के अनुसार ओल्ड ट्रांजिट एनसीसी कैंप बरौनी में योगगुरू नवल किशोर राय व भूपेंद्र सिंह ने कैडटों को योग के गुर सिखाये। कैंप कमांडेंट कर्नल दिनेश तंवर ने कहा कि नियमित योग करने से मन को शान्ति व कई बीमारियों से मुक्ति मिलती है। मौके पर सूबेदार मेजर हरलाल सिंह, सूबेदार भूपेंद्र सिंह, सूबेदार अवतार सिंह, सूबेदार वासुदेव, सुदर्शन सिंह, विनोद कुमार, अनिल कुमार, हवलदार संजीव कुमार, नायक राजेश कुमार, सुमन कुमार झा, लेफ्टिनेंट धीरज कुमार मिश्रा आदि मौजूद थे।

साहेबपुर कमाल से नि.सं. के अनुसार पंचवीर मध्य विद्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने योग शिविर में भाजपा के जनार्दन पटेल, रोहित कुमार, मो. महबूब आलम, सुनील जायसवाल, मनोज गुप्ता, सत्येन्द्र सिंह, ज्योतिप्रताप सिंह, पुरूषोत्तम, हरिशरणम, प्रकाश शर्मा आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें