Begusarai News: बरौनी बाजार में शौचालय सुविधा नहीं
हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Begusarai News: बरौनी। बरौनी बाजार में शॉपिंग मॉल को छोड़कर अन्य कहीं कोई शौचालय की सुविधा नहीं है। एक-दो शौचालय है भी तो जीर्ण-शीर्ण हालत में है। नतीजतन शॉपिंग मॉल में खरीदारी करने आने वाली महिलाओं को ही शौचालय का...

Begusarai News: बरौनी। बरौनी बाजार में शॉपिंग मॉल को छोड़कर अन्य कहीं कोई शौचालय की सुविधा नहीं है। एक-दो शौचालय है भी तो जीर्ण-शीर्ण हालत में है। नतीजतन शॉपिंग मॉल में खरीदारी करने आने वाली महिलाओं को ही शौचालय का लाभ मिल पाता है लेकिन बरौनी बाजार में खरीदारी करने वाली अन्य महिलाओं को फजीहत झेलनी पड़ रही है। जीर्णशीर्ण शौचालय की स्थिति इतनी बदतर है जहाँ महिलाओं का जाना संभव नहीं है। बरौनी नगर परिषद के गठन के तीन साल से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी इस मामले में अभी तक कोई पहल नहीं की जा सकी है। इस संबंध में कार्यपालक अभियंता रणवीर कुमार ने बताया कि इस मामले में अविलंब कारगर पहल की जाएगी।


