
महादंगल: नेपाल के महावीर थापा ने भारत के महाकाल को हराया
गढ़पुरा के कोरैय गांव में काली पूजा के अवसर पर महादंगल प्रतियोगिता का किया गया आयोजन वीर थापा व भारत के पहलवान महाकाल। गढ़पुरा एक संवाददाता। प्रखंड के कोरैय गांव में काली पूजा के अवसर पर महादंगल...
गढ़पुरा एक संवाददाता। प्रखंड के कोरैय गांव में काली पूजा के अवसर पर महादंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। यहां नेपाल, जम्मू कश्मीर, बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के पहलवान दंगल प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। काली मेला के पहले दिन दिन कई पहलवानों ने अपने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वी पहलवानों को पटखनी दी। इसमें नेपाल के पहलवान महावीर थापा और भारत के पहलवान महाकाल का मुकाबला काफी जबरदस्त रहा। इसमें नेपाल के पहलवान ने भारत के पहलवान को पटखनी दी। छपरा के मुकेश ने कोलकाता के संतोष पागल को पराजित किया। आगरा के इमरान और मथुरा के आकाश पहलवान का मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

पंडारक के शिवम ने आगरा के आरिफ को पराजित किया। पंडारक के अभीषेक ने आगरा के सचिन को हराया। मथुरा के छोटू ने आगरा के सन्नी को परास्त किया। इसके अलावा कई मुकाबले बराबरी पर छूटे। मंगलवार को अखाड़े पर कुल मिलाकर 30 जोड़ी पहलवानों ने दंगल प्रतियोगिता में भाग लिया। कुश्ती को देखने के लिए क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग अखाड़े के समीप मौजूद थे। इस दौरान बेहतर लड़ने वाले पहलवानों को पुरस्कृत भी किया गया। नवल किशोर झा और अभय कुमार सिंह रेफरी थे। बुधवार और गुरुवार को भी दंगल प्रतियोगिता के कई महत्वपूर्ण मुकाबले होंगे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




