ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेगूसरायजमीन के विवाद में मारपीट कर किया जख्मी

जमीन के विवाद में मारपीट कर किया जख्मी

वीरपुर। डीह गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में अजय सिंह के पुत्र रूपेश कुमार गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। इस सम्बंध में अजय सिंह ने पुलिस को बताया कि ग्रामीण रामाज्ञा सिंह और वीरेंद्र सिंह जबरन...

जमीन के विवाद में मारपीट कर किया जख्मी
हिन्दुस्तान टीम,बेगुसरायFri, 07 May 2021 08:01 PM
ऐप पर पढ़ें

वीरपुर। डीह गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में अजय सिंह के पुत्र रूपेश कुमार गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। इस सम्बंध में अजय सिंह ने पुलिस को बताया कि ग्रामीण रामाज्ञा सिंह और वीरेंद्र सिंह जबरन उनकी जमीन पर घर बना रहे थे। जब उन्होंने मना किया तो रामाज्ञा सिंह, राजा कुमार और चंदन सिंह ने उनके पुत्र रूपेश कुमार पर जानलेवा हमला कर दिया। इसमें वह गम्भीर रूप से घायल हो गए। उनकी पुत्री और पत्नी के साथ भी मारपीट की गई। थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें