
जागरूकता से ही एड्स पर नियंत्रण पाना संभव: सीएस
लीड::::::::: विश्व एड्स दिवस 2025 का विषय अवरोध को पार करना, एड्स प्रतिक्रिया को बदलना है
बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। विश्व एड्स दिवस पर सोमवार को सदर अस्पताल के सभागार में कार्यशाला का आयोजन हुआ। सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार, प्रशाखा अधिकारी डॉ. अखिलेश कुमार, जिला संचारी रोग अधिकारी डॉ. राजू कुमार, डीआईएस संतोष कुमार संत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर इसका उदघाटन किया। सिविल सर्जन ने एचआईवी व एड्स के वैश्विक परिदृश्य पर कार्यशाला में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जागरूकता के बल पर एड्स पर नियंत्रण किया जा सकता है। सिविल सर्जन ने एड्स के खिलाफ लड़ाई में समुदायों की भूमिका को रेखांकित करते हुए एड्स से प्रभावित लोगों के अधिकारों की रक्षा के महत्व पर जोर दिया है।
उन्होंने एड्स के खिलाफ लड़ाई में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और एड्स से प्रभावित लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की आवश्यकता पर भी बल दिया। सीएस ने जानकारी दी कि जिले में अबतक एड्स मरीजों की संख्या 7070 है। इलाज के साथ-साथ सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। कार्यशाला का संचालन करते हुए जिला प्रभारी पर्यवेक्षक संतोष कुमार संत ने जिले के मरीजों की अद्यतन स्थिति एवं सरकार के द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओ के बारे में बताया। कार्यशाला में मौजूद सभी प्रतिभागियों से एचआईवी जांच के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए आगे आने का अनुरोध किया। यह भी जानकारी दी गयी कि अभी वर्तमान में जिले के माइग्रेंट पापुलेशन क्षेत्र को देखते हुये पांच ब्लाक में हेल्थ कैंप का आयोजन किया जा रहा है। सदर अस्पताल में एड्स मरीजों के लिए एक बेड सुरक्षित डीएस डॉ. अखिलेश कुमार ने बताया कि एचआईवी मरीजो के लिये अस्पताल में एक स्पेशल बेड की व्यवस्था की गयी है। अस्पताल में सर्जरी पूर्व सभी मरीजों की एचआईवी जांच करायी जाती है एवं पोजिटिव पाये मरीज को एआरटी भेजकर आगे का इलाज के लिए भेजा जाता है। एड्स के प्रभाव को कम करने के लिए सरकार व स्वास्थ्य संगठन प्रतिबद्ध जिला संचारी रोग अधिकारी डॉ. राजू कुमार ने कहा कि एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इसके प्रभावों को कम करने के लिए सरकार और स्वास्थ्य संगठनों की प्रतिबद्ध है। इस वर्ष, विश्व एड्स दिवस 2025 का विषय अवरोध को पार करना, एड्स प्रतिक्रिया को बदलना है, जो एड्स के खिलाफ लड़ाई में समुदायों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर जोर देता है। एचआईवी-टीबी के बारे में जानकारी दी। मौके डॉ. नीलकमल, डॉ. ब्रजेश कुमार, डॉ. राहुल कुमार, डीपीएम नसीम रजी, अस्पताल प्रबंधक पंकज कुमार के अलावा आईसीटीसी, पीपीटीसीटी व एआरटीसी व एसटीडी के कर्मचारियों में राहुलश्री, आशीष पाठक, पंकज राय, उषा कुमारी, रितेश, अभिनव, सूर्यकांत, हीरालाल रजक मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




