Begusarai News: बलिया प्लसटू विद्यालय में अनुमंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन
Begusarai News: बलिया के प्लस टू स्कूल में शुक्रवार को अनुमंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन हुआ, जिसमें विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। कार्यशाला का उद्घाटन वरिष्ठ अधिकारियों ने किया। कार्यक्रम में अनुमंडल और प्रखंड समन्वयकों का चयन भी किया गया। कार्यशाला में शिक्षा और प्रोजेक्ट निर्माण विधियों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

Begusarai News: बलिया, एक संवाददाता। प्लस टू स्कूल बलिया में शुक्रवार को अनुमंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस बेगूसराय के जिला समन्वयक हर्षवर्धन कुमार, विद्यालय के प्रधानाध्यापक रंजीत कुमार सुधांशु एवं अनुमंडल समन्वयक अनुरागी चौरसिया के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। स्वागत भाषण विद्यालय के प्रधानाध्यापक रंजीत कुमार सुधांशु के द्वारा किया गया। अनुरागी चौरसिया ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए मुख्य विषय एवं उप विषय पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात जिला समन्वयक हर्षवर्धन कुमार ने प्रोजेक्ट निर्माण की विभिन्न प्रकार के विधियों का विस्तार से वर्णन किया। अंत में अनुमंडल आयोजन समिति का गठन किया गया।
सर्वसम्मति से अनुमंडल समन्वयक के रूप में अनुरागी चौरसिया का चयन किया गया व अनुमंडल शैक्षिक समन्वयक के रूप में श्रीमती निशा सिंह का चयन किया गया। इसी प्रकार से बलिया प्रखंड के लिए प्रखंड समन्वयक के रूप में श्रीमती प्रेरणा कुमारी का चयन किया गया वही साहेबपुर कमाल प्रखंड के लिए मो. नैयर इकबाल का चयन किया गया एवं डंडारी प्रखंड के लिए प्रखंड समन्वयक के रूप में जितेंद्र कुमार का चयन किया गया। शिक्षक हितेश कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


