ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेगूसरायबेगूसराय: पिकअप वैन की ठोकर से मजदूर की मौत, घंटों जाम रहा एनएच- 28

बेगूसराय: पिकअप वैन की ठोकर से मजदूर की मौत, घंटों जाम रहा एनएच- 28

राष्ट्रीय उच्च पथ-28 पर सूरो आलमपुर के समीप शनिवार को पिकअप वैन की ठोकर से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान सूरो आलमपुर निवासी रामनाथ महतो के 33 वर्षीय पुत्र सुधीर महतो के रूप में की गई। उक्त...

बेगूसराय: पिकअप वैन की ठोकर से मजदूर की मौत, घंटों जाम रहा एनएच- 28
बेगूसराय हिन्दुस्तान टीमSat, 27 Jun 2020 03:24 PM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रीय उच्च पथ-28 पर सूरो आलमपुर के समीप शनिवार को पिकअप वैन की ठोकर से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान सूरो आलमपुर निवासी रामनाथ महतो के 33 वर्षीय पुत्र सुधीर महतो के रूप में की गई। उक्त मजदूर गांव में ही रहकर राजमिस्त्री के साथ हेल्पर का काम करता था। 

मृतक के परिजनों ने बताया कि वह अपने घर से पश्चिम एनएच- 28 पार कर गुप्ता बांध की तरफ से घर लौट रहा था। सड़क पार करने के दौरान मुरलीटोल टोल प्लाजा से झमटिया ढाला की तरफ तेज रफ्तार से जा रही एक अज्ञात पिकअप वैन की चपेट में  आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सीएचसी बछवाड़ा ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया गया। बेगूसराय ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। 

इधर, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सूरो आलमपुर के समीप एनएच- 28 पर रखकर घंटों सड़क जाम रखा। बाद में थानाध्यक्ष यशोदा नंद पांडेय, बीडीओ डॉ विमल कुमार व पूर्व जिला पार्षद रामोद कुंवर ने पहल कर सड़क जाम खत्म करवाया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें