ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेगूसरायगढ़पुरा प्रखंड में वोट देने में पुरुष से ज्यादा दिलचस्पी महिलाओं ने दिखाई

गढ़पुरा प्रखंड में वोट देने में पुरुष से ज्यादा दिलचस्पी महिलाओं ने दिखाई

बॉटम पेज 4... चुनाव के द्वितीय चरण के अंतर्गत गढ़पुरा प्रखंड में वोट देने में पुरुष मतदाताओं से ज्यादा दिलचस्पी...

गढ़पुरा प्रखंड में वोट देने में पुरुष से ज्यादा दिलचस्पी महिलाओं ने दिखाई
हिन्दुस्तान टीम,बेगुसरायWed, 04 Nov 2020 07:10 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार विधानसभा चुनाव के द्वितीय चरण के अंतर्गत गढ़पुरा प्रखंड में वोट देने में पुरुष मतदाताओं से ज्यादा दिलचस्पी महिलाओं ने दिखाई। प्रखंड क्षेत्र की सभी पंचायतों में महिला मतदाताओं ने जमकर वोट गिराए। पुरुष की तुलना में महिला मतदाताओं का अंतर 8.87% का है। गढ़पुरा प्रखंड में 70188 मतदाताओं में 43274 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें 23558 महिला और 19716 पुरुष मतदाता शामिल हैं।

बीडीओ आफताब आलम ने बताया कि मालीपुर पंचायत में 9470 वोटर में 5544 मत पड़े। इसमें महिला मतदाताओं की संख्या 2948 और पुरुष मतदाताओं की संख्या 2596 है। कुल मिलाकर 58.8% वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसी तरह कोरैय पंचायत में 8020 मतदाता में 6245 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें 2717 महिला और 2259 पुरुष मतदाता शामिल हैं। गढ़पुरा पंचायत में 9631 मतदाताओं में 6018 ने मत गिराए। जिसमें 3109 महिला और 2909 पुरुष वोटर शामिल हैं। इस पंचायत में सबसे अधिक धर्मपुर ग्राम स्थित बूथ संख्या 18 पर 867 में 600 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल मिलाकर 70% मत गिरे। दुनही पंचायत में 7494 वोटर में 4321 ने मत गिराए इसमें 2342 महिला और 1969 पुरुष, कुम्हारसों पंचायत में 8185 वोटर में 4782 मतदाता ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें 2653 महिला और 2129 पुरुष, मौजी हरिसिंह पंचायत में 7915 वोटर में 5095 मतदाताओं ने वोट दिये। इसमें 2771 महिला और 2409 पुरुष, कोरियामा पंचायत में 4571 में 2948 वोटर ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जिसमें 1637 महिला और 1311 पुरुष तथा रजौड़ पंचायत में 6970 वोटर में 4410 ने मत गिरे। जिसमें 2460 महिला और 1950 पुरुष शामिल है। महिला मतदाताओं के एक बार फिर से मतदान में अधिक भागीदारी होने से प्रतिपक्ष के कान खड़े हो गए हैं। उन्हें अभी से ही अपनी जीत पर संशय की स्थिति बनती दिख रही। उन्हें यह डर सता रहा है कि कहीं यह मत हार का कारण नहीं बन जाए। वहीं दूसरी तरफ एनडीए के लोग काफी खुश दिख रहे हैं।

गढ़पुरा प्रखंड में सबसे अधिक रानी चक मतदान केंद्र पर 77.29% मत पड़े

गढ़पुरा प्रखंड में सबसे अधिक मत बूथ संख्या 06 उत्क्रमित मध्य विद्यालय रानीचक में पड़े। यहां कुल मतदाता 524, जिसमें मत गिरे जिसमें 405 महिला 213 और पुरुष 193 कुल प्रतिशत 77.29 , दूसरा स्थान बूथ 55 उत्क्रमित मध्य विद्यालय केबाल दायां भाग में कुल 506 मतदाता थे। 383 मत गिरे। 194 महिला और 189 पुरुष। कुल प्रतिशत 75.69, तीसरा स्थान मतदान केंद्र संख्या 39 उत्क्रमित मध्य विद्यालय मौजी हरि सिंह कुल 844 मत गिरे 603, महिला 313 पुरुष 290 । मत प्रतिशत रहे 71.44। चौथा स्थान बूथ संख्या 41 मध्य विद्यालय गुदार कुल 607 मतदाता में 431 मत गिरे। 229 महिला और 202 पुरुष 71.05 %, पांचवा स्थान 47 तहसील कचहरी सोनमा बाया भाग 620 में 437 मत गिरे। 231 महिला 206 पुरुष 70.48%, बूथ संख्या 49 उर्दू मकतब सोनमा कुल 829 वोटर हैं में 579 मत गिरे जिसमें 288 महिला और 291 पुरुष ने मताधिकार का प्रयोग किया। मत प्रतिशत रहे 69.84। सबसे कम मत गिराने वाले बूथों की संख्या 29 क मध्य विद्यालय दुनहीं रहा। यहां के मतदाताओं की रूचि नहीं लेने के कारण कुल 657 वोटर में मात्र 301 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया यहां मत प्रतिशत रहा 45.81 ।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें