महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा व सम्मान के लिए जारी रहेगी लड़ाई: एआईवाईएफ
जीडी कॉलेज दिनकर सभागार में रविवार को ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन का हुआ राज्य स्तरीय यंग महिला कन्वेंशन

बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जीडी कॉलेज दिनकर सभागार में रविवार को ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन का राज्य स्तरीय यंग महिला कन्वेंशन का आयोजन किया गया। अध्यक्षता बेगूसराय ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन की नगर सचिव रीतू कुमारी ने किया। एआईवाईएफ राज्य अध्यक्ष शंभू देवा ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार और बिहार में भाजपा जदयू गठबंधन की सरकार में महिलाओं,छात्राओं की शिक्षा सुरक्षा और सम्मान पूरी तरह खतरे में है। ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन महिलाओं के सुरक्षा और सम्मान के सवाल पर 17 व 18 मार्च को उड़ीसा में राष्ट्रीय स्तर का कन्वेंशन करेगा। इसमें बिहार से दर्जनों यंग वूमेन प्रतिनिधि के रूप में हिस्सा लेंगी।
महिला नेत्री नीतू कुमारी ने कहा कि दूसरे राज्य के भाजपा नेता बिहार की महिलाओं और बेटियों की बोली लगता है और यही उस भाजपा के साथ गठबंधन में है और ऐसे लोगों पर चुप्पी साधे हुए है। एआईवाईएफ बेगूसराय जिला मंत्री धिरेन्द्र कुमार ने कहा कि बिहार में महिला और छात्राएं पूरी तरह असुरक्षित हैं। सरकार को सिर्फ सत्ता से मतलब और चुनाव के समय उनको रिझाने के लिए तरह-तरह के स्कीम दिए जाते हैं। इस दौरान रानी लक्ष्मी बाई, दुर्गा भाभी, सावित्रीबाई फुले के संघर्ष के इतिहास को बताया गया। कार्यक्रम के दौरान निधेश गोलू, रचना कुमारी, रूबी, सोनाली, नवजोत, अरशी, गुलनाज, नेहा, सलमा, नीतू, सुमैया, जिला उपाध्यक्ष रौशन, अंकित व अन्य थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



