होली मिलन समारोह में महिलाओं ने जमकर खेली होली

Mar 01, 2026 07:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share

फोटो नंबर: दो, बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप स्थित कल्याण केन्द्र में शनिवार को हाली मिलन समारोह में मौजूद महिलाएं।

होली मिलन समारोह में महिलाओं ने जमकर खेली होली

बेगूसराय। बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप स्थित कल्याण केन्द्र में महिला क्लब के संयोजन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। टाउनशिप की महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दी। पूरा कल्याण केंद्र परिसर रंगो व गुलाल से सुगन्धित हो उठा। इस अवसर पर कल्याण केन्द्र महिला क्लब की सचिव कुमारी बेबी ने कहा कि यह त्योहार सभी के जीवन में सुख शान्ति व समृद्धि का स्रोत बने। महिला क्लब की सहायक सचिव गीतांजलि कुमारी, अमृता कुमारी, वीणा कुमारी, रूपम कुमारी, सरस्वती, अमिता, शिल्पा, सुनीता, नूरी, हेमा शर्मा, पूजा, नेहा, गौतमी, किरण, ज्योति, रश्मि, मनोरमा, सोनी, बेबी, नाव्या, वर्तिका, खुशी समेत अन्य महिलाएं थीं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।