ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेगूसरायसंदेहास्पद स्थिति में महिला की मौत

संदेहास्पद स्थिति में महिला की मौत

कुरहा बाजार में गुरुवार की रात राजीव तांती उर्फ राजा तांती की पत्नी पूनम देवी की मौत संदेहास्पद स्थिति में हो गई। अपनी विवाहित पुत्री की मौत की खबर सुन शुक्रवार की सुबह मृतका के माता-पिता उसके ससुराल...

संदेहास्पद स्थिति में महिला की मौत
हिन्दुस्तान टीम,बेगुसरायFri, 18 May 2018 06:30 PM
ऐप पर पढ़ें

कुरहा बाजार में गुरुवार की रात राजीव तांती उर्फ राजा तांती की पत्नी पूनम देवी की मौत संदेहास्पद स्थिति में हो गई। अपनी विवाहित पुत्री की मौत की खबर सुन शुक्रवार की सुबह मृतका के माता-पिता उसके ससुराल कुरहा बाजार पहुंचे। वहां मृतका के पति व परिजनों ने फंदा लगा आत्महत्या कर लेने की बात बताई।

मृतका पूनम देवी के पिता नयागांव थाना क्षेत्र के बागडोव गांव निवासी राजेंद्र तांती ने उसके पति राजीव तांती उर्फ राजा तांती, भैसूर टुनटुन तांती व उसकी पत्नी सुनीता देवी पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है। बताया है कि उसके दामाद के पिता रेलवे में सेवारत थे और सेवा के दौरान ही उनकी मृत्यु हो गई। इसके बाद अनुकंपा पर उनके दामाद को नौकरी होने वाली थी। नौकरी के लिए खर्च को लेकर उनका दामाद बार-बार उनकी पुत्री पर मायके से एक लाख रुपये मांग कर देने का दबाव बना रहा था। इससे परिवार में कलह हो रहा था। इसी क्रम में गुरुवार की रात आरोपितों ने मिलकर उनकी पुत्री की गला दबाकर हत्या कर दी।

इधर, थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के बेगूसराय भेज दिया गया है। साथ ही, आरोपित पति को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें