ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेगूसरायनाजायज संबंध का विरोध करने पर पत्नी की गला दबाकर हत्या

नाजायज संबंध का विरोध करने पर पत्नी की गला दबाकर हत्या

पति का किसी गैर औरत से नाजायज संबंध था। पत्नी ने विरोध किया तो गला दबा कर उसकी हत्या कर दी और घर से फरार हो गया। पुलिस को सूचना मिली तो मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेजा। घटना...

नाजायज संबंध का विरोध करने पर पत्नी की गला दबाकर हत्या
हिन्दुस्तान टीम,बेगुसरायTue, 17 Mar 2020 08:01 PM
ऐप पर पढ़ें

पति का किसी गैर औरत से नाजायज संबंध था। पत्नी ने विरोध किया तो गला दबा कर उसकी हत्या कर दी और घर से फरार हो गया। पुलिस को सूचना मिली तो मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेजा। घटना वीरपुर पूर्वी पंचायत के पकड़ी गांव की है। मनोहर महतो की 33 वर्षीया पत्नी रजनी देवी का शव मंगलवार की सुबह उसके घर में पाया गया। कुछ लोग इसे आत्महत्या बता रहे थे। लेकिन, महिला के मायके वालों ने उसकी हत्या किए जाने की प्राथमिकी थाने में दर्ज कराई है। उसके पिता मुफसिल थाना क्षेत्र के बाघा निवासी अशोक महतो ने एफआईआर में कहा है कि उसकी पुत्री रजनी देवी के पति मनोहर महतो, देवर पांडव महतो, ससुर नरसिंह महतो, सास प्रेमा देवी, गोतनी नूतन देवी व सावित्री देवी और देवर दशरथ महतो ने सोमवार की रात गला दबा व फांसी लगा कर उसकी बेटी को मार डाला। उन्होंने कहा कि उसकी पुत्री की शादी 2004 में ही हुई थी। लेकिन, उनके दामाद का किसी गैर औरत से नाजायज संबंध था। इसका विरोध उनकी बेटी कर रही थी। इस मामले को लेकर गांव में कई बार पंचायत भी बैठी लेकिन उनके दामाद का व्यवहार नहीं बदला। विरोध करने के कारण उक्त सभी लोग उनकी पुत्री को यातना देकर मारपीट करते थे और जान से मार देने की धमकी दे रहे थे। थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि हत्या और आत्महत्या दोनों बिन्दु पर जांच की जा रही है। मृतक महिला को पांच छोटे-छोटे बच्चे हैं। मां की मौत के बाद बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें