सात अप्रैल को तेज हवा के साथ बारिश का पूर्वानुमान

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share

सिंघौल में पिछले 15 दिनों में तेज हवा और बारिश हुई है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 7 अप्रैल के आसपास उत्तर बिहार में हल्की वर्षा की संभावना है, जो रबी फसल की कटनी और भंडारण पर असर डाल सकती है। कृषि विशेषज्ञों ने सावधानी से कटनी कार्य करने की सलाह दी है।

सात अप्रैल को तेज हवा के साथ बारिश का पूर्वानुमान

सिंघौल, निज संवाददाता। पिछले 15 दिनों में कई बार तेज हवा व बारिश हो चुकी है। ऐसे में रबी फसल की कटनी और भंडारण के वक़्त भी बारिश की आशंका बनी हुई है। पूसा स्थित मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी मौसम पूर्वानुमान में उत्तर बिहार के जिलों में हल्के बादल छा सकते हैं। 7 अप्रैल के आसपास अधिकांश क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की या छिटपुट वर्षा की संभावना है। अन्य दिनों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। वर्षा के दौरान कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

न्यूनतम तापमान 19 से 23 दिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 8 से 18 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चल सकती है। 7 अप्रैल को वर्षा के दौरान तेज हवा चलने की सम्भावना है। सापेक्ष आर्दत्ता सुबह में 50 से 60 प्रतिशत तथा दोपहर में 20 से 30 प्रतिशत रहने की संभावना है। ऐसे में कृषि विशेषज्ञों ने सावधानी पूर्वक कटनी कार्य करने की सलाह दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।