मौसम के उतार चढ़ाव को लेकर बरतें सावधानी : डॉ झा

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

खोदावंदपुर में मई महीने की शुरुआत के साथ मौसम में उतार-चढ़ाव आ रहा है। तेज धूप और आंधी-तूफान के कारण लोग बीमार हो रहे हैं, खासकर बच्चे और बुजुर्ग। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. केके झा ने वायरल बुखार और सर्दी-खांसी के मामलों में वृद्धि की जानकारी दी। उन्होंने लोगों को पानी पीने और हरी सब्जियां खाने की सलाह दी।

मौसम के उतार चढ़ाव को लेकर बरतें सावधानी : डॉ झा

खोदावंदपुर,निज संवाददाता। मई महीना शुरू होते ही मौसम में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। कभी कड़ी धूप हो रही है तो कभी आंधी तूफान के साथ वर्षा हो रही है। मौसम के ऐसे उतार चढ़ाव से लोग बीमार हो रहे हैं। खासकर बच्चे और बुजुर्ग ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। खोदावंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. केके झा ने बताया कि ऐसे उतार चढ़ाव वाले मौसम में वायरल बुखार का ज्यादा प्रकोप देखा जा रहा है। इसके अलावे सर्दी खांसी की शिकायत भी सामने आ रही है। जिसका ज्यादा प्रकोप बच्चों और अधिक आयु के लोगों में देखा जा रहा है।

उन्होंने बताया कि वायरल बुखार से निजात पाने के लिए पारासिटामोल,विटामिन, जिंक दवा की जरूरत है जो सभी जरूरी दवाएं खोदावंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध है। डॉ. झा ने लोगों को इस मौसम में ज्यादा से ज्यादा पानी पीने व भोजन में हरी सब्जी तथा सलाद का सेवन करने की सलाह दी है। उन्होंने लोगों को मसालेदार व तैलीय भोजन करने से परहेज करने की सलाह भी दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।